प्रधानमंत्री मोदी आज बिहार में सीवान का दौरा करेंगे…
- बिहार को 5736 करोड़ लागत वाली योजनाओं की सौगात देंगे प्रधानमंत्री
नई दिल्ली: पीएम मोदी फिर एकबार बिहार आ रहे हैं. आज शुक्रवार को सीवान में उनका कार्यक्रम है. सीवान में जनसभा को भी पीएम संबोधित करेंगे. बिहार को 5736 करोड़ की लागत वाली परियोजनाओं की सौगात भी देंगे.
पीएम मोदी शुक्रवार को बिहार दौरे पर आयेंगे. सीवान में उनकी जनसभा होगी. सीवान से वे पांच हजार सात सौ 36 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास एवं उदघाटन करेंगे. नयी दिल्ली से यूपी के कुशीनगर एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री वायु सेना के हेलीकाप्टर से सीवान पहुंचेंगे. इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी व विजय कुमार सिन्हा समेत राज्य सरकार के अधिकतर मंत्री और केंद्रीय मंत्री मौजूद रहेंगे.