June 7, 2026

कुरूद कुटेला क्षेत्र से अवैध रेत जब्त…

IMG-20250620-WA0005

रायपुर: महानदी के तट पर स्थित आरंग और अभनपुर तहसील के 18 गांवों में 200 से अधिक जगहों पर रेत का अवैध भंडारण किया गया है। इसकी अनुमानित कीमत 20 करोड़ रुपये से अधिक है। । 10 दिन पहले जो रेत 10 हजार रुपये हाईवा मिलती थी, अब वह सीधे 20 हजार रुपये हो गई है।अवैध भंडारण की गई रेत गांवों की खाली में पड़ी जमीन पर है। यह जमीन भी सरकारी है।

बता दें कि शासन के तय नियमों के मुताबिक भंडारण के लिए खनिज, राजस्व, पंचायत, पुलिस और पर्यावरण विभाग जिम्मेदार हैं, खनिज भंडारण को लेकर शासन ने स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इसके बाद भी नियमों का खुलेआम उल्लंघन किया जा रहा है।

महानदी के किनारे 200 से ज्यादा जगहों पर 2 लाख हाईवा से ज्यादा रेत डंप है। इसकी जानकारी सरकार के रिकॉर्ड में नहीं है। कुबेर भूमि पड़ताल में सरकारी जमीन को रेत भंडारण स्थल बनाने की पुष्टि हुई। हरदीडीह, कागदेही, कुटेला, चिखली,कुरुद कुम्हारी, गौरभाठ, , में 20 करोड़ रुपये की रेत स्टॉक की गई है। हर ट्रिप में रेत 12000 रुपये की दर से बेची जा रही है। वहीं बाजार में इसकी कीमत 18,000 से 20,000 रुपये प्रति हाईवा हो गई है।

इसको लेकर हाईकोर्ट ने अवैध रेत खनन से जुड़े लोगों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। यह सिर्फ माइनिंग एक्ट तक सीमित नहीं है, बल्कि महानदी एक्ट और विधि के अनुसार कार्रवाई की जाए। हाईकोर्ट ने मुख्य सचिव को अवैध रेत खनन पर सख्त निर्देश देते हुए नियमित निगरानी देने का भी कहा था।

रायपुर आरंग के कुरूद व कुटेला क्षेत्र में अवैध रेत भंडारण का पर्दाफाश करते हुए प्रशासन ने 11 हजार घनमीटर से अधिक रेत जब्त की है। यह कार्रवाई प्रभारी खनिज निरीक्षक रघुनाथ भारद्वाज के नेतृत्व में की गई, जिसमें सरपंच, उपसरपंच तथा लगभग 50 ग्रामवासियों और पटवारी, कोटवार की मौजूदगी में जांच संपन्न हुई। जांच में पाया गया कि कुल सात लोगों ने रेत का भंडारण किया था। इस पूरे भंडारण को ग्राम पंचायत कुरूद व कुटेला के सरपंच को सुपुर्द कर आवश्यक विधिक प्रक्रिया अपनाई जा रही है।

You may have missed