June 7, 2026

योग दिवस पर विधायक देवेंद्र यादव ने किया पद्म उत्कटासन, दिया स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का संदेश…

IMG-20250621-WA0019

भिलाई। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भिलाई नगर के विधायक श्री देवेंद्र यादव ने योगाभ्यास किया और लोगों को नियमित योग के माध्यम से बेहतर स्वास्थ्य बनाए रखने का संदेश दिया।

विधायक श्री यादव ने कहा, “योग भारत की प्राचीन धरोहर है, जो आज पूरी दुनिया को स्वस्थ जीवन जीने की राह दिखा रही है। हमें योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए। यह न केवल शरीर को फिट रखता है, बल्कि मानसिक शांति और आत्मबल भी प्रदान करता है।”

उन्होंने युवाओं से भी अपील की कि वे डिजिटल दुनिया में व्यस्त रहने के साथ-साथ अपने शरीर और मन का ध्यान रखते हुए योग को अपनाएं।

इस अवसर पर सूर्य नमस्कार, प्राणायाम, और अन्य योगासनों का अभ्यास करके अपनी फोटो सोशल मीडिया में शेयर की हैं।

You may have missed