Rain Alert: 60km प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी धूल से भरी हुई हवाएं- हो जाएं सावधान…
Heavy Rain Alert: भारत के मौसम विभाग ने प्रेस रिलीज जारी करके एक बड़ी चेतावनी दी है. अगले 7 दिनों के लिए अलर्ट कर दिया गया है. IMD ने सावधान रहने को कहा है.
23 जून को जारी एक प्रेस रिलीज में भारत के मौसम विभाग ने एक बड़ी चेतावनी दे दी है. पूरे सात दिनों के लिए हाई अलर्ट किया गया है. धूल से भरी हुई तेज हवाएं चलने का अनुमान है और साथ ही भारी बारिश भी आ सकती है.
सावधान रहें और एहतियात बरतें क्योंकि आंधी और बिजली गरजने के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार की तेज हवाएं आने की संभावना है. धूल से भरी हुई हवाओं की रफ्तार 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है.
25 से लेकर 27 जून तक जम्मू कश्मीर (Kashmir News), लद्दाख, पंजाब, हरियाणा में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है. 29 जून तक हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान में, 24 और 25 को पश्चिम राजस्थान में, 23, 24, 28 और 29 जून को पूर्वी उत्तर प्रदेश में और 27 जून के दौरान हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में बहुत भारी बारिश (IMD Rain Alert) होने की संभावना है.
23 और 24 जून को पश्चिमी मध्य प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर बहुत तेज बारिश होने की संभावना है. 27 जून तक मध्य प्रदेश में भी कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश जारी रहने की संभावना है. 27 जून तक बिहार, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़ में अलग- अलग स्थानों पर भारी बारिश, 25 और 26 जून को विदर्भ में, 24 से 27 जून के दौरान पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भारी बारिश का अनुमान है
27 जून तक केरल, कर्नाटक में अलग- अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है. 23, 27 और 28 जून को कोस्टल आंध्र प्रदेश और यनम में, 27 जून तक कर्नाटक, रायलसीमा, तेलंगाना, केरल और माहे के साथ ही लक्षद्वीप में 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं (IMD Weather Today) चल सकती हैं.