March 6, 2026

22 मिनट में दुश्मन को घुटनों पर ला दिया, ‘खून बहाने वालों को नहीं बख्शेंगे- PM मोदी

GuMpFuga0AAwpge (1)

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, हाल ही में दुनिया ने भारत की क्षमता देखी. ऑपरेशन सिंदूर ने आतंकवाद के खिलाफ भारत की स्पष्ट नीति को पूरी दुनिया के सामने रख दिया. हमने दिखा दिया कि जो भारतीयों का खून बहाते हैं, उनके लिए दुनिया में कहीं भी सुरक्षित जगह नहीं है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर पाकिस्तान को सख्त संदेश दिया है. पीएम मोदी ने कहा, दुनिया ने हाल ही में ये भी देखा है कि भारत का सामर्थ्य क्या है. हमने दिखा दिया है कि भारतीयों का खून बहाने वालों के लिए कोई भी ठिकाना सुरक्षित नहीं है. खून बहाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा. हमने 22 मिनट में दुश्मन को घुटनों पर ला दिया.