September 6, 2026

दुनिया के सबसे बड़े डिजिटल कैमरे ने ली ब्रह्मांड की पहली तस्वीर..

images (21)

वेरा सी. रुबिन ऑब्जर्वेटरी और इसका 3.2 गीगापिक्सल LSST कैमरा ब्रह्मांड को देखने का नया तरीका है. 23 जून 2025 को जारी इसकी पहली तस्वीरों ने ट्राइफिड, लैगून नेबुला और वर्गो क्लस्टर की खूबसूरती दिखाई. अगले 10 साल में यह 20 अरब आकाशगंगाओं, एस्टेरॉयड और सुपरनोवा की तस्वीरें लेगा, जो डार्क मैटर और डार्क एनर्जी के रहस्य सुलझा सकता है.

ये है वेरा सी. रुबिन ऑब्जरवेटरी, इसी में है दुनिया का सबसे बड़ा डिजिटल कैमरा.

23 जून 2025 को दुनिया के सबसे बड़े डिजिटल कैमरे ने ब्रह्मांड की पहली तस्वीरें जारी कीं, जिनमें रंग-बिरंगे नेबुला, तारे और आकाशगंगाएं शामिल हैं. यह कैमरा वेरा सी. रुबिन ऑब्जर्वेटरी में लगा है, जो चिली के एक पहाड़ पर स्थित है. यह ऑब्जर्वेटरी अमेरिकी नेशनल साइंस फाउंडेशन और यूएस डिपार्टमेंट ऑफ एनर्जी के फंड से बनी है और अगले 10 साल तक दक्षिणी आकाश का अध्ययन करेगी.

इसकी पहली तस्वीरों में ट्राइफिड और लैगून नेबुला के साथ-साथ वर्गो क्लस्टर की आकाशगंगाएं दिखाई दीं. इस ऑब्जर्वेटरी का लक्ष्य 20 अरब आकाशगंगाओं की तस्वीरें लेना. नए एस्टेरॉयड व अन्य खगोलीय पिंडों की खोज करना है.

 

 

You may have missed