June 6, 2026

वाइट हाउस में एक कार्यक्रम के दौरान बोले ट्रंप- ‘हम इंडिया के साथ बड़ी डील कर रहे हैं…

images (5)
  • वाइट हाउस में एक कार्यक्रम के दौरान बोले ट्रंप- भारत के साथ बड़ी ट्रेड डील होगी.
  • भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर बातचीत जारी, एक टीम वाशिंगटन पहुंच चुकी है.
  • डील से व्यापार 2030 तक 500 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है.

नई दिल्ली/वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भारत के साथ ‘बहुत बड़ी’ ट्रेड डील करने जा रहे हैं. वाइट हाउस के एक इवेंट में ट्रंप ने यह बयान दिया. उन्होंने चीन के साथ ट्रेड डील की घोषणा करते हुए कहा, ‘हम इंडिया के साथ बहुत बड़ी ट्रेड डील कर रहे हैं.’ ट्रंप ने यह भी कहा कि अमेरिका सब देशों से समझौता नहीं करेगा, लेकिन भारत एक खास देश है. ट्रंप ने कहा कि ‘हम इंडिया को खोलने जा रहे हैं’. उनके मुताबिक, कुछ ऐसे काम हो रहे हैं जो पहले कभी मुमकिन नहीं थे. ट्रंप हमेशा से ‘अमेरिका फर्स्ट’ पॉलिसी पर चलते हैं, लेकिन उन्होंने कई बार भारत के साथ अच्छे रिश्तों की बात की है. उनका ये नया बयान बताता है कि वो भारत को खास अहमियत देते हैं.

‘भारत के साथ ऐतिहासिक सौदे की तैयारी’, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने दिया संकेत (Source – The White House/YouTube)

India US Trade Talks : भारत की टीम पहुंची वॉशिंगटन

भारत की ओर से ट्रेड डील की बातचीत को लेकर राजेश अग्रवाल की अगुवाई में टीम अमेरिका पहुंच गई है. राजेश अग्रवाल वाणिज्य मंत्रालय में स्पेशल सेक्रेटरी हैं. वह अमेरिका की टीम से दो दिन की बातचीत कर रहे हैं. यह मीटिंग इसलिए अहम है क्योंकि भारत और अमेरिका इस वक्त एक इंटरिम ट्रेड डील पर काम कर रहे हैं. कोशिश ये है कि 9 जुलाई से पहले समझौता हो जाए.

क्यों? क्योंकि अमेरिका ने 2 अप्रैल को भारत से आने वाले कुछ सामानों पर 26% एक्स्ट्रा टैक्स लगाने का ऐलान किया था. हालांकि, इसे 90 दिन के लिए टाल दिया गया है. अब 9 जुलाई के बाद यह टैक्स दोबारा लागू हो सकता है, अगर डील नहीं हुई तो.

भारत चाहता है कि उसे इस एक्स्ट्रा टैक्स से पूरी छूट मिले. दूसरी ओर, अमेरिका चाहता है कि भारत उसे कुछ खास प्रोडक्ट्स पर टैक्स छूट दे.

किन चीजों पर है विवाद?

अमेरिका की मांग है कि भारत गाड़ियों, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, डेयरी प्रोडक्ट्स, वाइन, एप्पल और जेनेटिकली मोडिफाइड फसलों पर फी कम करे. लेकिन भारत के लिए डेयरी सेक्टर हमेशा से सेंसिटिव रहा है. भारत ने आज तक किसी भी फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) में डेयरी सेक्टर को नहीं खोला है. दूसरी तरफ, भारत भी चाहता है कि टेक्सटाइल, गहने, चमड़ा, केमिकल्स, झींगा, अंगूर और केले जैसे प्रोडक्ट्स पर अमेरिका फी कम करे. ये सारे लेबर-इंटेंसिव सेक्टर हैं, जिनसे भारत में रोजगार जुड़ा है.

क्या होगा अगर डील नहीं हुई?

अगर 9 जुलाई तक डील फाइनल नहीं होती, तो अमेरिका फिर से 26% एक्स्ट्रा टैक्स लगा सकता है. इससे भारत के एक्सपोर्ट को नुकसान होगा. हालांकि, बातचीत अभी चल रही है. भारत और अमेरिका दोनों इस डील को सितंबर-अक्टूबर तक पूरी तरह फाइनल करना चाहते हैं.

भारत अमेरिका ट्रेड डील से क्या बदलेगा?

अगर ये डील हो जाती है, तो भारत-अमेरिका के बीच व्यापार 2030 तक 500 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है. अभी यह लगभग 191 अरब डॉलर है. भारत के एक्सपोर्टर्स के लिए ये बड़ा मौका होगा. और अमेरिकी कंपनियों को भी भारत में ज्यादा अवसर मिलेंगे.

 

You may have missed