बॉडी को डिटॉक्स करने के लिए रोज सुबह पिएं ये खास जूस, स्किन बनी रहेगी हेल्दी और चमकदार…
चुकंदर और खीरे का जूस रोज सुबह पीना एक बेहतरीन नेचुरल डिटॉक्स उपाय है, जो शरीर को भीतर से साफ करता है। आप यहां से देखकर इसका जूस तैयार कर सकते हैं।
चुकंदर और खीरा का जूस पीने के फायदे।
आज के समय भागदौड़ भरी जिंदगी और अनहेल्दी खानपान के कारण लोगों को कई तरह की परेशानियां होने लगी हैं। इसके कारण बॉडी में कई बार विषैले तत्व जमा भी हो जाते हैं, जो पाचन को तो नुकसान पहुंचाते ही हैं, लेकिन त्वचा, बाल और इम्यून सिस्टम पर भी असर डालते हैं।
ऐसे में समय-समय पर बॉडी को डिटॉक्स करना काफी जरूरी होता है। इसके लिए आप चुकंदर और खीरे के जूस का सेवन कर सकते हैं। यह बॉडी को नेचुरल तरीके से डिटॉक्स करता है। यह न सिर्फ आपके शरीर को अंदर से साफ करेगा, बल्कि आपको पूरे दिन तरोताजा भी रखेगा।
हानिकारक तत्व निकल जाता है बाहर
चुकंदर में आयरन, फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन C सहित कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो खून की सफाई और शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करते हैं। वहीं, खीरा पानी की मात्रा से भरपूर होता है, जिससे यह शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करता है।