March 7, 2026

सभापति सूर्यकान्त राठौड़ से मिले 10-12 स्थानीय श्रीगणेश उत्सव समितियों के पदाधिकारीगण…

IMG-20250701-WA0016
  • सभापति से विगत 5 वर्ष से बन्द श्रीगणेश उत्सव स्थल सजावट, झांकी विसर्जन सजावट के पुरस्कार पुनः निगम से प्रारम्भ करवाने मांग की, सभापति ने संस्कृति और विरासत संरक्षण हेतु मूर्तिकारों को प्रोत्साहित करने निगम से पुनः पुरस्कार प्रारम्भ करने महापौर, आयुक्त, संस्कृति विभाग अध्यक्ष को लिखा पत्र

 

रायपुर– आज रायपुर नगर पालिक निगम के सभापति श्री सूर्यकान्त राठौड़ से 10-12 स्थानीय श्रीगणेश उत्सव समितियों के पदाधिकारियों ने आज नगर निगम पहुंचकर भेंट की और उन्हें ज्ञापन देकर विगत 5 वर्षों से बन्द श्रीगणेश उत्सव स्थल सजावट और झांकी विसर्जन सजावट के पुरस्कार रायपुर नगर निगम के संस्कृति विभाग के माध्यम से पुनः संस्कृति और विरासत का संरक्षण कर स्थानीय मूर्तिकारों को प्रोत्साहित करने प्रारम्भ करवाने की मांग की.

सभापति श्री सूर्यकान्त राठौड़ ने श्रीगणेश उत्सव समितियों के पदाधिकारियों की मांग पर नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे, आयुक्त श्री विश्वदीप, संस्कृति विभाग के अध्यक्ष श्री अमर गिदवानी को पत्र लिखकर विगत 5 वर्षों से बन्द श्रीगणेश उत्सव स्थल सजावट और झांकी विसर्जन सजावट के पुरस्कारों को पुनः नगर निगम रायपुर के संस्कृति विभाग के माध्यम से संस्कृति और विरासत संरक्षण की दृष्टि से स्थानीय मूर्तिकारों, कलाकारों को प्रोत्साहित करने पुनः प्रारम्भ करवाने का अनुरोध किया है.