June 5, 2026

जड़ी-बूटियों की रानी है गिलोय, डायबिटीज़ से लेकर पाचन तक कई समस्याओं का इलाज…

images (2)

Grow Giloy at Home: जड़ी-बूटियों की रानी है गिलोय… जानिए घर पर गिलोय उगाने के तीन आसान स्टेप्स

गिलोय को जड़ी-बूटियों की रानी कहा जाता है. इसे डायबिटीज़ से लेकर पाचन तक कई समस्याओं के इलाज के लिए इस्तेमाल किया जाता है. आइए आपको बताते हैं कि आप कैसे गिलोय अपने घर में उगा सकते हैं.

वैज्ञानिक रूप से टिनोस्पोरा कॉर्डिफोलिया कहा जाने वाला गिलोय एक औषधीय पौधा है जो इम्यूनिटी बढ़ाने से लेकर कई तरह के स्वास्थ्य लाभों के लिए पहचाना गया है. यह एक बेल वाला पौधा है, जिसकी पत्तियां दिल के आकार की होती हैं. यह बुखार, डायबिटीज, पाचन समस्याओं और तनाव से राहत देने में मदद करता है. घर पर गिलोय उगाने से आप ताजा और शुद्ध जड़ी-बूटी प्राप्त कर सकते हैं, जो बाजार से खरीदने की तुलना में कहीं बेहतर है.