प्रधानमंत्री मोदी आज भी ब्रिक्स कार्यक्रम में रहेंगे. राष्ट्रपति लुईज इनासियो लूला दा सिल्वा के साथ व्यापार, रक्षा, ऊर्जा, अंतरिक्ष और स्वास्थ्य जैसे क्षेत्रों में रणनीतिक साझेदारी पर चर्चा करेंगे…
प्रधानमंत्री मोदी आज भी ब्रिक्स कार्यक्रम में रहेंगे. राष्ट्रपति लुईज इनासियो लूला दा सिल्वा के साथ व्यापार, रक्षा, ऊर्जा, अंतरिक्ष और स्वास्थ्य जैसे क्षेत्रों में रणनीतिक साझेदारी पर चर्चा करेंगे.
‘हम ब्रिक्स सदस्य के रूप में इंडोनेशिया गणराज्य का स्वागत करते हैं’
17वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की संयुक्त घोषणा – हम ब्रिक्स सदस्य के रूप में इंडोनेशिया गणराज्य का स्वागत करते हैं, साथ ही बेलारूस गणराज्य, बोलिविया के बहुराष्ट्रीय राज्य, कजाकिस्तान गणराज्य, क्यूबा गणराज्य, नाइजीरिया के संघीय गणराज्य, मलेशिया, थाईलैंड साम्राज्य, वियतनाम के समाजवादी गणराज्य, युगांडा गणराज्य और उज्बेकिस्तान गणराज्य का ब्रिक्स भागीदार देशों के रूप में स्वागत करते हैं.
संस्थाओं में सुधार के लिए भी यही इच्छाशक्ति दिखानी होगी: पीएम मोदी
ब्रिक्स का विस्तार और नए मित्रों का जुड़ना इस बात का प्रमाण है कि ब्रिक्स एक ऐसा संगठन है जो समय के अनुसार खुद को बदलने की क्षमता रखता है. अब हमें यूएनएससी, डब्ल्यूटीओ और बहुपक्षीय विकास बैंकों जैसी संस्थाओं में सुधार के लिए भी यही इच्छाशक्ति दिखानी होगी,” प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 17वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन (सत्र 1) में कहा