राष्ट्रीय मिठाई जलेबी व खीर पूड़ी खिलाकर मनाया प्रवेश उत्सव …
- आरंग – गुखेरा में नव प्रवेशी व प्रतिभावान छात्रों के सम्मान से मनाया गया प्रवेश उत्सव
- प्रवेश उत्सव पर सरपंच ने वितरित किया लेखन सामग्री
आरंग/शनिवार को शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला गुखेरा संकुल खमतराई विद्यालय परिसर में शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन किया गया, इस अवसर पर बच्चों ने सामूहिक सरस्वती प्रार्थना प्रस्तुत की एवं मुख्य अतिथि गुखेरा सरपंच रेवती पुरुषोत्तम सोनवानी ने सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उन्हें मन लगाकर पढ़ने के लिए प्रेरित किया तथा खुद को विद्यालय के विकास के लिए हमेशा तत्पर बताया वहीं एसएमसी अध्यक्ष पंच रेखराज देवांगन व संकुल समन्वयक हरीश दीवान ने भी बच्चों को शुभकामनाएं दी इस अवसर पर शालेय प्रतिवेदन का वाचन प्रधान पाठक गण अरविंद वैष्णव एवं के के साहू ने किया तथा अतिथियों ने राष्ट्रीय मिठाई जलेबी खिलाकर नव प्रवेशी बच्चों का स्वागत किया एवं निशुल्क पाठ्यपुस्तक एवं गणवेश का वितरण किया तथा सभी विद्यार्थियों को सरपंच सोनवानी के द्वारा लेखन सामग्री कापी एवं पेन वितरित किए गए इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने कक्षा पहली से कक्षा आठवीं तक प्रथम द्वितीय आने वाले विद्यार्थियों का मेडल पहना कर उत्साह बढ़ाया,

ज्ञात हो कि कक्षा पांचवी की छात्रा आस्था करकेल ने कक्षा पांचवी में 95.5% व सोनाक्षी सोनवानी एवं उर्वशी रात्रे ने 94.5% लाकर जिले की मेरिट सूची में अपना स्थान बनाया है, तत्पश्चात एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत अतिथियों ने सामूहिक सहभागिता के साथ नीम,आम,जामुन,अमरूद, सीताफल,गुलमोहर,आंवला आदि के 35 से भी अधिक पौधे लगाकर पर्यावरण जागरूकता का संदेश दिया अंत में टाफी के माध्यम से सब का मुंह मीठा करा कर शैक्षिक नारो के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया तथा उपसरपंच, पंच गण, एसएमसी सदस्य एवं संचालन शिक्षक रामनारायण कन्नौजे, विमला चौहान, फातिमा जांगड़े ,नोहर लाल यादव, घनश्याम साहू माताओ एवं पालकों की उपस्थिति रही।