March 10, 2026

बरसते पानी में स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष प्रतिनिधि एवं वार्ड 2 पार्षद जोन 8 जोन कमिश्नर सहित कबीर नगर हाउसिंग बोर्ड कालोनी पहुंचे एवं नाली,नाला सफाई करवाकर गंदे पानी का निकास करवाया…

IMG-20250707-WA0012

रायपुर – आज राजधानी शहर रायपुर नगर पालिक निगम क्षेत्र में लगातार दिन भर बरसते पानी में रायपुर नगर पालिक निगम स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री सुनील गायत्री चंद्राकर एवं पंडित जवाहर लाल नेहरू वार्ड क्रमांक 2 के पार्षद श्री भगतराम हरवंश ने नगर पालिक निगम जोन 8 जोन कमिश्नर श्रीमती राजेश्वरी पटेल एवं जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री गोपीचंद देवांगन,

स्वच्छता निरीक्षक श्री रितेश झा सहित नगर निगम जोन 8 क्षेत्र अंतर्गत पंडित जवाहर लाल नेहरू वार्ड क्षेत्र के अंतर्गत कबीर नगर हाउसिंग बोर्ड आवासीय कालोनी क्षेत्र में सफाई व्यवस्था का प्रत्यक्ष निरीक्षण करते हुए नालियों एवं नाले की सफाई कामगारों की सहायता से अपने सामने सफाई करवाकर जनहित में जनस्वास्थ्य सुरक्षा हेतु गंदे पानी का निकास आवासीय कॉलोनी क्षेत्र में तत्काल सुनिश्चित करवाया। नगर निगम स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष प्रतिनिधि एवं वार्ड पार्षद से हाउसिंग बोर्ड आवासीय कालोनी कबीर नगर क्षेत्र की सफाई एवं निकास व्यवस्था को लेकर स्थल निरीक्षण के दौरान चर्चा करते हुए जोन 8 जोन कमिश्नर ने जोन स्वास्थ्य अधिकारी और स्वच्छता निरीक्षक को इस सम्बन्ध में आवश्यक निर्देश दिये।

You may have missed