March 7, 2026

ग्राम थनौद के बाढ़ में फंसे 32 मजदुरो को एसडीआरएफ की टीम द्वारा सुरक्षित निकाला गया।

IMG-20250709-WA0009
  • *कछार नाला में अचानक आयी बाढ़ से मजदुर फंस गये थे।
  • . *भारतमाला हाईवे प्रोजेक्ट में काम करने आये थे मजदुर।*
  • . *अलग-अलग राज्यों के थे मजदुर।*

*दिनांक 09.07.2025 कि सुबह करिबन 09:30 बजे पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी कि कछार नाला ग्राम थनौद चौकी अंजोरा में अत्यधिक बारिश आने से भारतमाला हाईवे प्रोजेक्ट में काम करने वाले लगभग 20-25 मजदुर नाला के उस पार बाढ़ में फंस गये है* जिसकी सुचना मिलते ही तत्काल एसडीआरएफ की टीम को सूचित किया गया जो *मौके पर रेस्क्यू बोट एवं लाईफ जैकेट लेकर पहुंचे और बाढ़ में फसे हुये 32 मजदुरो एवं बच्चों को जो अलग-अलग राज्यो से काम करने के लिये आये हुये थे को सुरक्षित बाहर निकाला गया।*

उक्त कार्यवाही में नगर सेना दुर्ग के जिला सेनानी नागेन्द्र सिंग एवं उनकी एसडीआरएफ की टीम एवं चौकी अंजोरा प्रभारी उपनिरीक्षक खगेन्द्र पठारे एवं उनके स्टाफ का सराहनीय योगदान राहा मौके पर नायब तहसीलदार वसुमित्र दिवान भी उपस्थित थे।

 

 

You may have missed