March 10, 2026

हिरीं खदान में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत वृक्षारोपण …

IMG-20250710-WA0027

05 जुलाई 2025 को सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के अंतर्गत हिरीं डोलोमाईट खदान में “एक पेड़ माँ के नाम” छत्तीसगढ़ शासन के आव्हान पर वृहद वृक्षारोपण अभियान के तहत खदान परिक्षेत्र में विभिन्न प्रजातियों के 500 पौधे रोपित किये गये।

वृक्षारोपण कार्यक्रम में जिला बिलासपुर कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह, उप महाप्रबंधक (हिर्री) श्री सोमनाथ कुमार सिंह सहित जिला प्रशासन के अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण एवं क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और भिलाई इस्पात संयंत्र के हिर्री खदान के अधिकारियों ने वृक्षारोपण अभियान में भाग लिया और पौधे लगाये।

वृक्षारोपण कार्यक्रम के पश्चात कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह सहित जिला प्रशासन के अधिकारियों द्वारा हिर्री खदान का विस्तृत भ्रमण किया गया। उन्होंने खदान की कार्यशैली को समीप से देखते हुये उसमें काफी उत्सुकता दिखाई और भिलाई इस्पात संयंत्र के हिर्री खदान समूह की कार्यप्रणाली पर खुशी जाहिर की।

———————-

You may have missed