June 8, 2026

भिलाई महिला महाविद्यालय के शिक्षा विभाग में “गुरु-पूर्णिमा” का आयोजन …

Screenshot_20250708_200302 (1)

भिलाई महिला महाविद्यालय के शिक्षा विभाग में बी.एड. तृतीय सेमेस्टर के छात्राओं द्वारा ‘गुरु- पूर्णिमा ‘ का आयोजन किया गया । कार्यक्रम का शुभारंभ भिलाई महिला महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ.संध्या मदन मोहन तथा महाविद्यालय की शिक्षा विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. मोहना सुशांत पंडित द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। उपस्थित बी.एड. प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित करते हुए प्राचार्य डॉ. संध्या मदन मोहन ने कहा कि हमारे सभ्य सामाजिक जीवन का आधार स्तंभ गुरु है ।गुरु का महत्व जीवन में बहुत अधिक है। वे चुनौतियों का सामना करना सिखाते है ,और हमे सही मार्ग दिखाते है ।यदि कोई व्यक्ति जीवन में सफल होता है तो उसमे उसके गुरु की अहम भूमिका होती है।बी.एड.विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. मोहना सुशांत पंडित ने एक कहानी के माध्यम से गुरु का महत्व बताया और उन्होंने कहा कि शिष्य गुरु का हाथ छोड़ सकता है, परंतु गुरु शिष्य का हाथ नहीं छोड़ सकता ।बी.एड. तृतीय सेमेस्टर की छात्राएँ वेणुका चेलक ने कविता अनोखा बंधन’ ,गुरुजी देव तुम्हारे चरणों में,गुंजिता साहू ने ‘ गुरु की नज़रे करम ‘ व मिताली भट्टाचार्य, गुंजिता साहू, ख़ुशबू पटेल,पूर्णिमा साहू ने कविता व प्रियंका सिंह ने भाषण प्रस्तुत किया । व साथ ही कार्यकारिणी सदस्य सुमन साहू,भूमि साहू ,गीतांजलि ,काजल सुधाकर , दीप्ति कुर्रे, दीक्षा,सीमा , लुकेश्वरी,निशि,खुशबू,सरिता शाह,बबीता मंडल ,मोहरमनीया ने कार्यक्रम का सफल आयोजन किया । कार्यक्रम का संचालन खुशबू पटेल तथा आभार प्रदर्शन मनीषा वानखेड़े ने किया । कार्यक्रम प्रभारी आशा आर्या रही । शिक्षा विभाग की अन्य सहायक प्राध्यापिकाएं डॉ.हेमलता सिदार,डॉ. भावना चौहान, नाजनींन बेग,रोमा टंडन उपस्थित रहे ।