दर्दनाक घटना: 50 फीट गहरी खाई में बोर वाहन के गिरने से चार लोगों की मौत होने व चार लोगों के घायल की जानकारी सामने आ रही है…
कवर्धा जिले से होकर गुजरने वाली पंडरिया कुकदूर बजाग शहडोल मार्ग में आज सवेरे कुकुदुर थाने के आगरपानी चांटा गांव में 50 फीट गहरी खाई में बोर वाहन के गिरने से एक दर्दनाक घटना घटी जिसमें चार लोगों की मौत होने व चार लोगों के घायल होने की की जानकारी सामने आ रही है,

घटना के विषय में मिली जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश के शहडोल से वापस बेमेतरा आ रहे बोर वाहन के अनियंत्रित होकर 50 फीट गहरी खाई में गिर जाने से यह हादसा हुआ है घटना की जानकारी मिलते ही कुकदूर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई और रेस्क्यू ऑपरेशन में लग गई गाड़ी के नीचे दबे चार लोगों के शव को पुलिस के और स्थानीय नागरिकों के द्वारा बड़ी मुश्किल से निकाला गया और घायलों को इलाज हेतु कुकदूर अस्पताल भेजा गया है लोगों का कहना कि कुछ लोग गाड़ी में और भी दबे हुए हैं पुलिस के द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है