हर वीक की तरह इस सप्ताह भी एंटरटेनमेंट का डबल धमाल देखने को मिलेगा। सिनेमाघरों से लेकर ओटीटी प्लेटफॉर्म तक लेटेस्ट मूवीज और वेब सीरीज को रिलीज किया जाना है। ऐसे में आइए जानते हैं कि इस हफ्ते मनोरंजन जगत में क्या कुछ नया आने वाला है।
इस वीक रिलीज होंगे ये थ्रिलर
ओटीटी पर आ रही हैं ये सीरीज
थिएटर्स में एंट्री लेंगी ये फिल्में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Weekly Releases List: नया सप्ताह मनोरंजन जगतके लिए नई सौगात लेकर आता है। हर वीक की तरह इस बार भी सिनेमा जगत की कई मोस्ट अवेटेड मूवीज और वेब सीरीज को थिएटर्स से लेकर ओटीटी प्लेटफॉर्म तक रिलीज किया जाना है, जिनका फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं।
इस आधार पर हम आपको 14 से लेकर 20 जुलाई तक सिनेमाघरों और ओटीटी पर रिलीज होने वाली अपकमिंग थ्रिलर की फुल डिटेल्स देने जा रहे हैं। आइए जानते हैं कि इस लिस्ट में कौन-कौन सी फिल्में और सीरीज शामिल हैं।
सकामोटो डेज सीजन 1 (भाग 2) Sakamoto Days Season 1 (Part 2)
मोस्ट पॉपुलर वेब सीरीज सकामोटो डेज का नया रोमांच एक बार फिर से लौटने के लिए तैयार है। इस सीरीज के पहले सीजन का दूसरा भाग 14 जुलाई यानी आज से ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (Netflix) पर ऑनलाइन स्ट्रीम किया जाएगा।
कोयोटल (Coyotl)
हॉलीवुड की मोस्ट अवेटेड सुपरहीरो टीवी सीरीज कोयोटल की रिलीज का हर कोई बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहा है। 15 जुलाई से एप्पल टीवी और जियो हॉटस्टार (Jio Hotstar) पर इस इसे ऑनलाइन रिलीज कर दिया जाएगा।
अनटैम्ड (Untamed)
हॉलीवुड की बहुचर्चित मर्डर मिस्ट्री थ्रिलर अनटैम्ड अब ओटीटी पर दस्तक देने के लिए पूरी तरह से तैयार है। 17 जुलाई से ये सीरीज को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होने वाली है।
सैयारा (Saiyaara)
इस हफ्ते थिएटर्स रिलीज के तौर पर अगर किसी मूवी का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है, तो वह निर्देशक मोहित सुरी की अपकमिंग रोमांटिक थ्रिलर सैयारा है। ये फिल्म 18 जुलाई शुक्रवार को बड़े पर्दे पर रिलीज की जाएगी। फिल्म के ट्रेलर और गानों ने फैंस का दिल पहले ही जीत लिया है।
थुडारम के बाद Mohanlal के फैंस के लिए सरप्राइज, 18 साल बाद सिनमेघरों में दस्तक देगी Chotta Mumbai
द भूतनी (The Bhootnii)
अगर आप हॉरर कॉमेडी देखना पसंद करते हैं तो इस वीक आपके लिए संजय दत्त और मौनी रॉय स्टारर फिल्म द भूतनी आ रही है, जिसे 18 जुलाई को ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 (Zee5) पर रिलीज किया जाना है।
निकिता रॉय (Nikita Roy)
लंबे समय से बड़े पर्दे पर रिलीज के लिए तरस रही सोनाक्षी सिन्हा की हॉरर थ्रिलर मूवी निकिता रॉय फाइनली अब रिलीज होने जा रही है। 18 जुलाई को ये फिल्म थिएटर्स में एंट्री मार लेगी।
स्पेशल ऑप्स सीजन 2 (Special Ops Season 2)
दिग्गज अभिनेता केके मेनन की लोकप्रिय वेब सीरीज स्पेशल ऑप्स अपने सीजन 2 के साथ वापसी करने आ रही है। यूं तो ये सीरीज 11 जुलाई को स्ट्रीम होने वाली थी, लेकिन अब 18 जुलाई को इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर रिलीज किया जाना है।
कुबेरा (Kuberaa)
साउथ सुपरस्टार नागार्जुन, रश्मिका मंदाना और धनुष की क्राइम थ्रिलर मूवी कुबेरा बड़े पर्दे पर धमाल मचाने के बाद ओटीटी पर दस्तक देने के लिए तैयार है। इस मूवी को शुक्रवार 18 जुलाई को ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video) पर रिलीज किया जाएगा।



