Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ राज्य के प्रणेता प्रथम दृष्टा डॉक्टर खूबचंद बघेल की जयन्ती स्वाभिमान...

छत्तीसगढ़ राज्य के प्रणेता प्रथम दृष्टा डॉक्टर खूबचंद बघेल की जयन्ती स्वाभिमान दिवस पर नगर निगम संस्कृति विभाग द्वारा 19 जुलाई को प्रातः 11 बजे नवीन मार्केट स्थित मूर्ति के समक्ष पुष्पांजलि आयोजन…

3
0

रायपुर – नगर पालिक निगम रायपुर के संस्कृति विभाग के तत्वावधान में नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 4 के सहयोग से छत्तीसगढ़ राज्य के प्रणेता प्रथम दृष्टा डॉक्टर खूबचंद बघेल की जयन्ती स्वाभिमान दिवस पर दिनांक 19 जुलाई 2025 को प्रातः 11 बजे राजधानी शहर रायपुर में जी.ई. मार्ग में नवीन मार्केट स्थित मूर्ति के समक्ष नमन करने पुष्पांजलि आयोजन रखा गया है।

पुष्पांजलि आयोजन हेतु रायपुर नगर पालिक निगम के संस्कृति विभाग की ओर से रायपुर नगर पालिक निगम जोन 4 जोन कमिश्नर को मूर्ति स्थल की आवश्यक साफ-सफाई, पुष्प, पुष्पमाला, फूलों की पंखुड़ियां आदि के साथ-साथ अन्य सामान्य यथोचित व्यवस्था करवाने निर्देशित किया गया है।