March 6, 2026

दिल्ली के स्कूल और कॉलेज को बम से उड़ाने की धमकी…

images (51)
  • दिल्ली के स्कूल-कॉलेज को उड़ाने की धमकी,बम-डॉग स्कवायड ने खंगाले कैंपस…

नई दिल्ली: दिल्ली के द्वारका में स्थित थॉमस स्कूल और दिल्ली विश्वविद्यालय के सेंट स्टीफन कॉलेज को उड़ाने की धमकी भरा ईमेल मिला है। धमकी मिलने की खबर पुलिस को दी गई तो बम और डॉग स्क्वायड मौके पर पहुंचा। फायर ब्रिगेड और स्पेशल स्टाफ की टीम भी मौके पर पहुंची। धमकी भरा ईमेल आते ही सेंट थॉमस स्कूल और सेंट स्टीफन कॉलेज को खाली करा दिया गया था। सर्च ऑपरेशन में दोनों जगहों को कोई भी संदिग्ध चीज नहीं मिली।