June 13, 2026

रायपुर नगर निगम द्वारा सड़क मार्गो से आवारा पशुओं को धरपकड़ कर गौठानो में भेजा जा रहा…

IMG-20250717-WA0014

रायपुर – नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे, स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष श्रीमती गायत्री सुनील चंद्राकर, आयुक्त श्री विश्वदीप के निर्देश पर नगर पालिक निगम रायपुर के सभी जोनो की टीमो द्वारा अभियान चलाकर जोन क्षेत्र के विभिन्न मुख्य मार्गो में मॉनिटरिंग करके सड़को पर आवारा पशुओ की धरपकड़ कर उन्हें गौठानो में काउकेचर वाहन से भेजे जाने की कार्यवाही प्रगति पर है।

नगर निगम जोन 4 की टीम ने 7 आवारा पशुओ को पकड़कर सडक से काउकेचर की सहायता से गौठानो में भेजा, पुलिस लाईन वार्ड 46 से 2, लिली चौक वार्ड 44 से 2, बूढापारा वार्ड 45 से 1, आमापारा चौक वार्ड 44 से 1, बैरनबाजार वार्ड 57 से 1 आवारा मवेशी को पकडकर गौठान भेजा गया। जोन 10 ने तेलीबांधा चौक में सडक पर 10 आवारा मवेशियों और अमलीडीह मार्ग में 4 आवारा मवेशियों को पकडकर काउकेचर से गौठान भेजा गया। आवारा मवेशियों की धरपकड़ का अभियान निरंतर जारी रहेगा।

You may have missed