March 8, 2026

सतनामी समाज के धर्मगुरु खुशवंत साहेब के ऊपर हमला करने वाले असामाजिक तत्वों को अति शीघ्र गिरफ्तारी की मांग को लेकर महामहिम राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के नाम सौपा ज्ञापन..

IMG-20250718-WA0017

कोडागाँव:- जिला मुख्यालय कोंडागांव में सर्व अनुसूचित जाति वर्ग जिला कोंडागांव एवं सतनामी समाज के पदाधिकारियों के द्वारा सतनामी समाज के धर्मगुरु खुशवंत साहेब विधायक आरंग एवं उपाध्यक्ष अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण छत्तीसगढ़ शासन के ऊपर विगत 12 जुलाई 2025 की रात्रि को असामाजिक तत्वों द्वारा घात लगाकर धर्मगुरु खुशवंत साहेब नवागढ़ के एक दिवसीय प्रवास से वापसी के दरमियान गुरु के वाहन पर वार कर हमला क्षतिग्रस्त कर गुरु के सम्मान व सतनामी समाज के आस्था पर वार किया है के विरोध में महामहिम राज्यपाल महोदय एवं छत्तीसगढ़ के माननीय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नाम जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय में समाज की पदाधिकारी के द्वारा श्रीमान अपर कलेक्टर को ज्ञापन सौपा गया है इस घटना के विरोध में जिला अध्यक्ष धंसराज टंडन ने कहां की सतनामी समाज के धर्मगुरु एवं विधायक व छत्तीसगढ़ शासन के अनुसूचित जाति प्राधिकरण के उपाध्यक्ष सुरक्षित नहीं है

तो आम आदमी छत्तीसगढ़ में सुरक्षित नहीं है छत्तीसगढ़ सरकार इस घटना को गंभीरता से लेते हुए ऐसी शर्मनाक घटना को अंजाम देने वाली असामाजिक उपद्रवी अपराधिक प्रवृत्ति के लोगों को अति शीघ्र गिरफ्तार कर उचित कार्रवाई करने की मांग करते हैं और वर्तमान की विषम परिस्थितियों को ध्यान में रखकर सतनामी समाज के धर्मगुरु खुशवंत साहेब विधायक एवं उपाध्यक्ष अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण छत्तीसगढ़ शासन को जेट प्लस सुरक्षा की भी मांग करते हैं इस अवसर पर एमडी बघेल संरक्षक सर्व अनुसूचित जाति वर्ग, राधे कृष्णा बंजारे संरक्षक सतनामी समाज, पी एल ठावरे उपाध्यक्ष, सानू मारकंडे जिला अध्यक्ष सतनामी समाज, तरुण नाग जिला अध्यक्ष उत्कल समाज, मनमोहन नाग कोषाध्यक्ष , भागवत चतुर्वेदी , शिवरात्रु बंजारे, बुद्धू राम नाग, आदि पदाधिकारी शामिल हुए उक्त जानकारी धंसराज टंडन अध्यक्ष सर्व अनुसूचित जाति वर्ग ने दी।

You may have missed