ग्वालियर में भीषण हादसा, 4 कांवड़ियों की मौत, 6 घायल…
मध्यप्रदेश के ग्वालियर में कार की टक्कर के कारण 4 यात्रियों की मौत हो गई है। घटना पर पुलिस अधीक्षक हिना खान ने बताया कि हमें शीतला माता हाइवे पर हादसे की सूचना मिली। जिसमें कुछ कांवड़ यात्री तेज गति से आ रही कार की चपेट में आ गए हैं। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को हॉस्पिटल पहुंचाया। हादसे में 4 कांवड़ियों की मौत हुई है और 6 लोग घायल हुए हैं।