राशन वितरण में अनियमितता के बाद भी कार्रवाई नहीं, भूख हड़ताल की चेतावनी…
लोरमी : ग्राम पंचायत अखरार में राशन दुकान में अनियमितता प्रमाणित होने के बाद भी कार्रवाई नहीं होने से ग्रामीणों में रोष है। इस संबंध में कलेक्टर को जनदर्शन ने आवेदन देकर कार्रवाई नहीं होने पर भूख हड़ताल की चेतावनी दी गई है। शिकायत में बताया गया है कि ग्राम अखरार में मां वैभव लक्ष्मी स्व सहायता समूह के द्वारा राशन दुकान का संचालन किया जा रहा है, जिसकी शिकायत 11 नवंबर 2024 को एसडीएम से किए जाने के बाद जांच में विक्रेता के द्वारा नाप तौल में हेरा फेरी और अधिक स्टॉक लगभग 6 क्विंटल चावल शक्कर नमक मिलना पाया गया था। इससे पहले 26 फरवरी 2022 को शिकायत हुई थी, जांच में मृत व्यक्तियों का राशन आहरण किया जाना सही पायां गया। परंतु जांच में समूह के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई और समूह संचालक को एसडीएम ने अंतिम चेतावनी देते हुए प्रकरण को नस्तीबद्ध कर दिया गया। शिकायतकर्ता ने इसे नियम के खिलाफ बताया है।