March 7, 2026

शासकीय हाईस्कूल डुंडा में प्रार्थना शेड,साहूपारा में सामुदायिक भवन निर्माण कार्य हेतु भूमिपूजन ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू ने राविप्रा अध्यक्ष श्री नन्द कुमार साहू, निगम जोन 10 अध्यक्ष श्री सचिन बी. मेघानी, वार्ड पार्षदों सहित किया…

IMG-20250725-WA0045

रायपुर -नगर पालिक निगम, रायपुर जोन क्र.10 अंतर्गत कामरेड सुधीर मुखर्जी वार्ड क्र.54 अंतर्गत शासकीय हाईस्कूल डूण्डा में प्रार्थना शेड निर्माण कार्य सांसद निधि अंतर्गत राशि रु. 10 लाख एवं कामरेड सुधीर मुखर्जी वार्ड क्र.54 अंतर्गत ग्राम डूण्डा साहूपारा में सामुदायिक भवन निर्माण कार्य विधायक निधि मद अंतर्गत राशि रु 10 लाख की स्वीकृति प्राप्त हुई है।

आज उक्त दोनो कार्यों का भूमिपूजन रायपुर ग्रामीण विधायक श्री मोतीलाल साहू ने रायपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री नंदकुमार साहू, नगर निगम जोन 10 जोन अध्यक्ष श्री सचिन बी. मेघानी,कामरेड सुधीर मुखर्जी वार्ड क्रमांक 54 की पार्षद श्रीमती सुषमा तिलक साहू, वार्ड 52 के पार्षद श्री विनय पंकज निर्मलकर, वार्ड क्र.53 के पार्षद श्री मनोज जांगडे,जोन 10 जोन कमिश्नर श्री विवेकानंद दुबे,कार्यपालन अभियंता श्री अतुल चोपड़ा कार्यपालन अभियंता, सहायक अभियंता श्री सुशील अहीर, गणमान्यजनों, महिलाओं, सामाजिक कार्यकर्त्ताओं, नवयुवकों, आमजनों की बड़ी संख्या में उपस्थिति के मध्य किया।

You may have missed