दिनांक 26.07.2025 को ओए-बीएसपी द्वारा जुलाई माह में सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारियों के सम्मान समारोह का आयोजन…
भिलाई: बी.एस.पी. आफिसर्स एसोसिएशन द्वारा जुलाई माह में सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारियों का सम्मान समारोह दिनांक 26.07.2025 को सायं 6.45 बजे प्रगति भवन, सिविक सेंटर, भिलाई में आयोजित किया जायेगा।
इस कार्यक्रम की जानकारी देते हुए ओए-बीएसपी महासचिव श्री परविंदर सिंह ने बताया कि आफिसर्स एसोसिएशन ने सम्मान की परम्परा को कायम रखते हुए जुलाई माह में सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारियों का सम्मान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि वर्ष 2025 में कुल 154 अधिकारी सेवानिवृत्त हो रहे हैं जिसमें से जनवरी से जून 2025 तक के कुल 83 सेवानिवृत्त अधिकारियों हेतु सम्मान समारोह का आयोजन किया जा चुका है एवं इस माह कुल 14 सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारियों के सम्मान हेतु इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारियों में निम्न अधिकारी शामिल हैं-
श्री राजीव कुमार श्रीवास्तव, सीजीएम (प्रोजेक्ट्स), श्री सुधीर शोरटे, जीएम (आरएसएम), श्री सेवाराम जटरेले, जीएम (इंस्ट्रुमेंटेशन), डॉ. नोहर सिंह ठाकुर (मेडिकल), श्री श्याम नारायण सिंह यादव, जीएम (पीबीएस), श्री सुनील कुमार, डीजीएम (एम डब्ल्यू आर एम), श्री मोहम्मद आरिफ खान, एजीएम (आईईडी), श्री मृदुल कुमार श्रीवास्तव, एजीएम (सेफ्टी इंजी.), श्री राजील कुमार रणदिवे, एजीएम (एसपी-3), श्री दिपांकर कुमार मजूमदार, एजीएम (एलडीसीपी), श्री राज कुमार शुक्ला, एजीएम (पीपीएनसी), श्रीमती जी एम वी पदमिनी कुमार, एजीएम (एचआर), श्री बिरेन्द्र कुमार सिंह, सीनियर मैनेजर (बीआरएम), श्री अनिल कुमार फुले, डिप्टी मैनेजर (टीपीएल)।
ओए-बीएसपी द्वारा इन वरिष्ठ सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारियों का सम्मान किया जायेगा।