March 8, 2026

नगर निगम रायपुर द्वारा मार्गो से आवारा पशुओं को धरपकड़ कर निरंतर गौठानो में भेजा जा रहा…

IMG-20250728-WA0003

रायपुर – नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे, स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष श्रीमती गायत्री सुनील चंद्राकर, आयुक्त श्री विश्वदीप के निर्देश पर रायपुर नगर पालिक निगम के सभी जोनो की टीमो द्वारा अभियान चलाकर जोन क्षेत्र के विभिन्न मुख्य मार्गो में मॉनिटरिंग करके सड़को पर आवारा पशुओ की धरपकड़ कर उन्हें गौठानो में काउकेचर वाहन से भेजे जाने की कार्यवाही प्रतिदिन निरंतर प्रगति पर है।

नगर निगम द्वारा बोरियाखुर्द सड़क मार्ग से 9 आवारा पशुओं की धरपकड़ कर काऊकैचर वाहन की सहायता से गौठान भेजा गया.

जोन 4 द्वारा वार्ड 45 में बिजली ऑफिस बूढ़ापारा मार्ग, माधव राव सप्रे मार्ग, वार्ड 46 में कालीबाड़ी मार्ग, महिला पुलिस थाना के सामने मुख्य सड़क मार्ग से 1-1 आवारा पशु कुल 4’आवारा पशुओं की धरपकड़ कर उन्हें गौठान भेजा गया। आवारा मवेशियों की धरपकड़ का अभियान निरंतर जारी रहेगा।

You may have missed