June 5, 2026

निगम जोन 9 स्वास्थ्य विभाग ने दलदलसिवनी में गोबर नाली में बहाये जाने, गन्दगी फैलाने पर डेयरी संचालक को कड़ी चेतावनी देकर 1000 रूपये ई जुर्माना किया…

IMG-20250730-WA0040

रायपुर – आज रायपुर नगर पालिक निगम में प्राप्त जनशिकायत को तत्काल संज्ञान में लेकर आयुक्त श्री विश्वदीप द्वारा दिए गए आदेशानुसार और अपर आयुक्त स्वास्थ्य श्री विनोद पाण्डेय द्वारा दिए गए निर्देशानुसार नगर निगम जोन 9 स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जोन कमिश्नर श्री संतोष पाण्डेय के नेतृत्व और जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री बारोन बंजारे, श्री उमेश नामदेव, स्वच्छता निरीक्षक श्री भोला तिवारी की उपस्थिति में वस्तुस्थिति की जानकारी लेने जोन 9 क्षेत्र अंतर्गत कुशाभाऊ ठाकरे वार्ड क्रमांक 7 के अंतर्गत दलदलसिवनी आवासीय क्षेत्र में संचालित डेयरी संचालक द्वारा में नाली में गोबर बहाये जाने और गन्दगी फैलाये जाने की जनशिकायत स्थल पर सही पायी गयी और जोन कमिश्नर के निर्देश पर जोन स्वास्थ्य अधिकारी ने दलदलसिवनी स्थित सम्बंधित डेयरी संचालक समारू यादव को भविष्य के लिए कड़ी कार्यवाही की चेतावनी देते हुए तत्काल सम्बंधित डेयरी संचलक पर 1000 रूपये का ई जुर्माना किया.

नगर निगम जोन 9 स्वास्थ्य विभाग की ओर से जोन 9 जोन कमिश्नर ने सम्बंधित डेयरी संचालक को नोटिस जारी कर निगम क्षेत्र आवासीय सीमा क्षेत्र से बाहर अपनी डेयरी को शीघ्र स्वतः शिफ्ट कर लेने कहा है, अन्यथा की स्थिति में डेयरी के सभी मवेशियों को जप्त कर डेयरियों में सीलबंदी की कड़ी कार्यवाही करने की चेतावनी सम्बंधित डेयरी संचालक को दी गयी है.