March 7, 2026

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का लंबी बीमारी के बाद निधन…

images (6)

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री शिबू सोरेन का सोमवार को निधन हो गया। वे पिछले एक महीने से दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती थे, जहां उन्होंने लंबी बीमारी के बाद अंतिम सांस ली। उनके निधन की जानकारी उनके पुत्र और वर्तमान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व ट्विटर) पर साझा की।

81 वर्षीय शिबू सोरेन को जून के अंतिम सप्ताह में किडनी संबंधी समस्या के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। तब से उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी और वे वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे। उनके इलाज के दौरान हेमंत सोरेन समेत पूरा सोरेन परिवार दिल्ली में ही कैंप कर रहा था, हालांकि मुख्यमंत्री अपनी सरकारी जिम्मेदारियों के चलते कुछ बार रांची भी लौटे।

शिबू सोरेन झारखंड की राजनीति में एक प्रभावशाली और ऐतिहासिक चेहरा थे। उन्होंने झारखंड आंदोलन में अहम भूमिका निभाई थी और कई बार मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री के रूप में देश की सेवा की। उनके निधन से पूरे राज्य में शोक की लहर है। राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।