March 8, 2026

रायपुर नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न सड़क मार्गो से दिन भर अभियान चलाकर चार दिन में 281 आवारा पशुओं को धरपकड़ कर गौठानों में भेजा गया ..

IMG-20250807-WA0098

रायपुर – माननीय उच्च न्यायालय के आदेश के पालन में राज्य शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग और रायपुर जिला प्रशासन द्वारा दिए गए दिशा – निर्देश के अनुरूप महापौर श्रीमती मीनल चौबे, स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष श्रीमती गायत्री सुनील चंद्राकर, आयुक्त श्री विश्वदीप के निर्देश पर रायपुर नगर पालिक निगम के सभी 10 जोनो की टीमो द्वारा अभियान चलाकर जोन क्षेत्र के विभिन्न मुख्य मार्गों में गॉनिटरिंग करके सड़को पर आवारा पशुओ की धरपकड़ कर उन्हें गौठानो में काउकेचर वाहन से भेजे जाने की कार्यवाही प्रतिदिन निरंतर प्रगति पर है।

अभियान के अंतर्गत रायपुर नगर पालिक निगम द्वारा सभी 10 जोनों में दिन भर अभियान चलाकर राजधानी शहर रायपुर निगम क्षेत्र में चार दिनों में विभिन्न सड़क मार्गो से 281 आवारा पशुओं की धरपकड़ कर उन्हें गौठानों में भेजा गया है.

विगत दिनांक 4 अगस्त को 65 आवारा पशुओं और विगत 5 अगस्त को 57 आवारा पशुओं, विगत दिवस 6 अगस्त को 39 आवारा पशुओं और आज 7 अगस्त 2025 को 120 आवारा पशुओं की धरपकड़ की गयी है.

प्रतिदिन दिन भर चलाये जा रहे अभियान की सतत मॉनिटरिंग महापौर, स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष, आयुक्त के निर्देश पर निगम अपर आयुक्त स्वास्थ्य श्री विनोद पाण्डेय और निगम स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर प्रीति सिंह द्वारा की जा रही है और सभी जोन कमिश्नरों ने जोन स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ मिलकर आवारा पशुओं को काऊकैचर वाहनों की सहायता से गौठानों में भिजवाने की व्यवस्था दी जा रही है. अभियान निरंतर जारी रहेगा।

You may have missed