March 6, 2026

टैरिफ बढ़ने से नाराज ब्राजील के राष्ट्रपति ने पीएम मोदी को मिलाया फोन, जानें क्या हुई बात…

images (12)

ट्रंप से बात क्यों करूं… 

ब्राजील के राष्ट्रपति लुईज इनासियो लूला दा सिल्वा ने पीएम मोदी से फोन पर बातचीत की। इस दौरान प्रधानमंत्री ने पिछले महीने अपनी ब्राजील यात्रा को याद किया। उस समय दोनों नेताओं ने व्यापार, प्रौद्योगिकी, ऊर्जा, रक्षा, कृषि, स्वास्थ्य और लोगों के बीच संबंधों में सहयोग को मजबूत करने की रूपरेखा पर सहमति व्यक्त की थी। इन चर्चाओं के आधार पर, उन्होंने भारत-ब्राजील रणनीतिक साझेदारी को नई ऊंचाइयों पर ले जाने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। दोनों नेताओं ने आपसी हित के विभिन्न क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान किया। दोनों नेताओं ने संपर्क में बने रहने पर सहमति व्यक्त की।