March 12, 2026

ग्राम कुसमा सतनामी समाज के द्वारा ममतामयी मिनी माता जी की 53 वी पुण्यतिथि मनाई गई…

IMG-20250811-WA0022
  • सतनामी समाज की गुरुमाता, छ.ग. प्रदेश की प्रथम महिला सांसद मिनीमाता जी की आज ग्राम कुसमा में11 अगस्त 2025 को 53 वीं. पुण्यतिथि पर माता जी के चरणों में शत-शत नमन*

कोंडागांव जिले के ग्राम कुसमा में ममतामयी मिनी माता जी पुण्यतिथि मनाई गई इस अवसर पर ममतामयी मिनी माता जी प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया इस अवसर पर ग्राम कुसमा के अखिल भारतीय सतनामी समाज के द्वारा और ग्राम वासी यो के द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित किया गया इस दिन 11 अगस्त 1972 को दिल्ली पालम हवाई अड्डा से कुछ मिल दूर एक विमान दुर्घटना में माता जी का दुखद निधन हुआ था। माताजी 1952 से लेकर 1972 तक लगातार अपने संसदीय कार्यकाल के दौरान कई उल्लेखनीय कार्य की। अस्पृश्यता निवारण विधेयक, छत्तीसगढ़ की सिंचाई परियोजना, नारी शिक्षा जैसे अनेको बड़े उदाहरण हैं। मिनीमाता जी विभिन्न जाति, धर्म व संप्रदाय से उंचे उठकर एक माता के रूप में संपूर्ण नारी जाति को गौरान्वित किया। आज माता जी हमारे बीच नहीं है परंतु उनकी शिक्षाओं तथा आदर्शों से सतनामी समाज को सदैव प्रेरणा मिलती रहेगी। इस अवसर पर माता जी की प्रतिमा के संस्थापक भुवन लाल मार्कंडेय भूपेंद्र कुसो भुर्वा सविता जूली शमशेर‌ सुचिंद्र देवी बूंदाबाई समस्त ग्रामवासी ने विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित किया गया।

You may have missed