भारतीय खेल प्राधिकरण भारत सरकार द्वारा संचालित फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल कार्यक्रम का बीएसपी साइक्लिंग क्लब, साइकिलिंग एसोसिएशन ऑफ छत्तीसगढ़ एवं बीएसपी सायकल पोलो क्लब के संयुक्त तत्वाधान मे भिलाई का 26वां संस्करण आयोजित किया गया। यह तिरंगा रैली बीएसपी ऑफिसर्स एसोसिएशन प्रगति भवन से शुरू हुई, रैली में लगभग 75 बच्चों के साथ बीएसपी साइक्लिंग क्लब, बीएसपी सायकल पोलो क्लब एवं साइकिलिंग एसोसिएशन ऑफ छत्तीसगढ़ के पदाधिकारियों ने भी भाग लिया। बीएसपी साइकिलिंग क्लब के अध्यक्ष एवं ओए अध्यक्ष नरेन्द्र कुमार बंछोर, बीएसपी साइकिलिंग पोलो क्लब एवं ओए-बीएसपी के महासचिव परविन्दर सिंह एवं महासचिव साइकिलिंग एसोसिएशन, छत्तीसगढ़, विनायक चन्नावर के नेतृत्व में साइकिलिंग की।
रैली के पश्चात ही सांसद दुर्ग माननीय श्री विजय बघेल आयोजन में शामिल हुए और उन्होंने इस आयोजन के लिए शुभकामनाएं देते हुए माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के राष्ट्रव्यापी आह्वान “हर घर तिरंगा” को सफल बनाने का एक प्रदेशव्यापी आह्वान भी किया।
बीएसपी साइक्लिंग क्लब के अध्यक्ष एवं ओए अध्यक्ष श्री नरेंद्र कुमार बंछोर ने बताया कि यह तिरंगा रैली भारत को स्वतंत्रता दिलाने वाले सेनानियों एवं शहीद जवानों को याद करते हुए एवं हर घर तिरंगा मुहिम को सफल बनाने हेतु आयोजित किया गया है।
इस आयोजन में बीएसपी साइक्लिंग क्लब के अध्यक्ष श्री नरेंद्र कुमार बंछोर, साइक्लिंग एसोसिएशन ऑफ छत्तीसगढ़ के महासचिव श्री विनायक चन्नावार, बीएसपी साइकिल पोलो क्लब के अध्यक्ष एवं ओए महासचिव श्री परविंदर सिंह, साइकिलिंग एसोसिएशन ऑफ दुर्ग डिस्ट्रिक्ट के सचिव श्री देवप्रकाश वर्मा, दुर्ग जिला सायकल पोलो संघ के सचिव श्री शशांक देशमुख, साइक्लिंग एसोसिएशन ऑफ दुर्ग के सदस्य श्री शशिकांत पांडे आदि उपस्थित थे।



