March 9, 2026

भिलाई महिला महाविद्यालय में “सड़क सुरक्षा मित्र” कार्यक्रम के अंतर्गत एन.एस.एस द्वारा जागरुकता रैली का आयोजन…

IMG-20250822-WA0001

भिलाई महिला महाविद्यालय में सड़क सुरक्षा मित्र कार्यक्रम के अंतर्गत महाविद्यालय के एन.एस.एस स्वयं सेविकाओं द्वारा जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस रैली का उद्देश्य आम जनता को यातायात नियमों का पालन करना वह सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना है।

महाविद्यालय की प्राचार्या श्रीमती प्रतिभा छाया क्लॉडियस ने इस कार्यक्रम की सराहना की व अपने उद्बोधन में कहा कि सड़क सुरक्षा हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है। सड़कों पर नियमों का पालन करना हमारी जिम्मेदारी है। वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग नहीं करना चाहिए एवं दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट तथा चार पहिया वाले वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का उपयोग करना चाहिए।

 

एनएसएस अधिकारी डॉ.अनुपमा श्रीवास्तव व नाज़नीन बेग ने इस जागरुकता रैली में अगुवाई की और छात्राओं को बताया की सड़क सुरक्षा यानी जीवन सुरक्षा और कहा कि यातायात नियमों का पालन कर हम न केवल स्वयं के अपितु दूसरों के जीवन को भी सुरक्षित रख सकते हैं। एन एस एस की स्वयंसेविकाओं ने इस रैली में अधिक से अधिक अपनी भागीदारी दी। उन्होंने बैनर,पोस्टर,यातायात संबंधी नारे व स्लोगन से लोगों को जागरूक किया। रैली नगर के प्रमुख मार्गो से होकर महाविद्यालय परिसर में पहुँचकर इसका समापन हुआ।

You may have missed