March 7, 2026

महासमुंद लोकसभा की सांसद एवं भाजपा की नव नियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष रूप कुमारी चौधरी का 30 अगस्त शनिवार को प्रथम बार गरियाबंद आगमन…

IMG-20250829-WA0042

गरियाबंद। महासमुंद लोकसभा की सांसद एवं भाजपा की नव नियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती रूप कुमारी चौधरी का आज 30 अगस्त शनिवार को प्रथम बार गरियाबंद आगमन होने जा रहा है।

नगर आगमन पर उनका स्वागत एवं अभिनंदन कार्यक्रम तिरंगा चौक में आयोजित किया गया है। । इसके बाद सांसद श्रीमती चौधरी ग्राम पारागांव मैं स्वागत, कोकड़ी और छिंदौला में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगी।

इस दौरान जिला भाजपा अध्यक्ष अनिल चंद्राकर उनके साथ उपस्थित रहेंगे। उक्त जानकारी भाजपा जिला महामंत्री डॉ. आशीष शर्मा ने दी।