भिलाई । भाजपा के जिला कोषाध्यक्ष संदीप अग्रवाल ने पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह से मुलाकात की । इस दौरान पार्टी की विभिन्न सकारात्मक गतिविधियों के बारे में उनसे चर्चा की। पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह ने भिलाई नगर भाजपा के कोषाध्यक्ष संदीप अग्रवाल से पार्टी की मजबूती के लिए विभिन्न गतिविधियों में लगातार शामिल होने के निर्देश भी उन्हें दिए। इसके अलावा उन्होंने बूथ सशक्तिकरण के साथ-साथ भिलाई नगर विधानसभा में भाजपा की जो गतिविधि चल रही उसके बारे में भी उनसे जानकारी ली।



