March 7, 2026

शासकीय विज्ञान महाविद्यालय रायपुर के एलुमिनी समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों की एक बैठक आयोजित की गई…

IMG-20250908-WA0100

रायपुर: आज दिनांक 08.09.2025 को शासकीय विज्ञान महाविद्यालय रायपुर के एलुमिनी समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों की एक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में महाविद्यालय के चालू सत्र में एलुमिनी समिति की गतिविधियों एवं कार्यक्रमों पर विचार विमर्श किया गया । इस बैठक में समिति की सक्रियता बढ़ाने तथा 11 अक्टूबर को समिति का पुनर्गठन कर नयी समिति के गठन का निर्णय सर्व सम्मति से लिया गया।

 

बैठक के उपरांत छग राज्य के रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में महाविद्यालय प्रांगण में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया किया गया जिसमें फलदार आम जैसे पौधों का रोपण महाविद्यालय परिसर में क्या गया है। इस कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष अंजय शुक्ला, डॉ गिरीश कांत पांडेय, रवीन्द्र मिश्रा, शकील साजिद, शिव भाई , एवं अन्य सदस्य गण एवं महाविद्यालय के प्राध्यापक गण तथा कर्मचारी गण भी उपस्थित हुए। समिति ने यह भी निर्णय लिया कि वह शहर तथा उसके आसपास की उपलब्ध भूमि पर फलदार पौधों के रोपण प्रोत्साहित करने के लिए शासन एवं वन विभाग से चर्चा करेगी। इससे शहर में लोगों को फलों की उपलब्धता बढ़ेगी तथा पक्षियों को फल मिलने के साथ आश्रय भी मिलेगा।

You may have missed