September 6, 2026

फिल्म ‘जॉली एलएलबी 3’ का ट्रेलर रिलीज …कॉमेडी के साथ कलेश भी, अक्षय कुमार और अरशद वारसी की फिल्म का दमदार ट्रेलर…

images (5)

अक्षय कुमार और अरशद वारसी की फिल्म ‘जॉली एलएलबी 3’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। इस बार कोर्ट में केस एक है, पर जॉली दो हैं। दोनों आपस में भिड़ेंगे, पर आखिरी में किसकी जीत होगी, ये देखना दिलचस्प होगा। फिल्म 19 सितंबर को रिलीज हो रही है।

अक्षय कुमार, अरशद वारसी और सौरभ शुक्ला की फिल्म ‘जॉली एलएलबी 3’ का ट्रेलर बुधवार, 10 सितंबर को रिलीज कर दिया गया है। कहानी एक केस की है और कोर्ट में 2-2 जॉली हैं। कॉमेडी के साथ जबरदस्त कलेश भी होगा। 3 मिनट 5 सेकेंड का वीडियो छा गया है। फिल्म 9 दिन बाद सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। आपने देखा ट्रेलर?

अक्षय कुमार और अरशद वारसी की फिल्म ‘जॉली एलएलबी 3’ का ट्रेलर हुआ रिलीज

‘जॉली एलएलबी 3’ का ट्रेलर

दो जॉली होंगे आमने-सामने तो होगा डबल कॉमेडी और कलेश

‘जॉली एलएलबी 3’ का ट्रेलर जारी करते हुए मेकर्स ने कैप्शन में लिखा है, ‘जब दो जॉली होंगे आमने सामने तो होगा डबल कॉमेडी, गड़बड़ी और कलेश।’ ये फिल्म 19 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। राइटर और डायरेक्टर सुभाष कपूर हैं। प्रोड्यूसर आलोक जैन और अजित अंधारे हैं।

‘जॉली एलएलबी’ के पहले दो पार्ट पर दर्शकों ने उड़ेला प्यार

इस फ्रेंचाइजी की पहली मूवी साल 2013 में आई थी, जिसमें अरशद वारसी, बोमन ईरानी, अमृता राव और सौरभ शुक्ला थे। डायरेक्शन सुभाष कपूर का था। फिल्म को दर्शकों ने खूब प्यार दिया था। फिर 2017 में फिल्म का सीक्वल रिलीज किया गया, जिसमें अक्षय कुमार, हुमा कुरैशी, अन्नू कपूर और कुमुद मिश्रा ने एंट्री की। पुराने चेहरे में अरशद वारसी और सौरभ शुक्ला थे। 80 करोड़ के बजट में बनी फिल्म ने 200 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया था।

‘जॉली एलएलबी 3’ की कास्ट

‘जॉली एलएलबी 3’ का भी डायरेक्शन सुभाष कपूर ने किया है। अन्नू कपूर, बोमन ईरानी और अमृता राव की इस फ्रेंचाइजी में वापसी हुई है। इनके अलावा सीमा बिस्वास, संजय मिश्रा, गजराज राव, शरत सक्सेना, सौरभ सचदेव, शरद केलकर और राम कपूर भी हैं।

 

You may have missed