भाजपा के जनप्रिय एवं जुझारू नेता डॉ. जयप्रकाश यादव ने आज माननीय मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी को पंडवानी महाकुंभ में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित करने का गौरव पाया।
दुर्ग: भाजपा के जनप्रिय एवं जुझारू नेता डॉ. जयप्रकाश यादव ने आज माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी को पंडवानी महाकुंभ में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित करने का गौरव पाया।
मुख्यमंत्री जी ने इस निमंत्रण को स्वीकार कर छत्तीसगढ़ की लोकधरोहर पंडवानी को राष्ट्रीय मंच पर नई पहचान दिलाने का भरोसा जताया।
यह भव्य आयोजन पद्मश्री डॉ. उषा बारले जी के संयोजन और मार्गदर्शन में हो रहा है, जिन्होंने पंडवानी को देश ही नहीं बल्कि दुनिया तक पहुँचाकर छत्तीसगढ़ की शान को ऊँचा किया है।
इस ऐतिहासिक अवसर पर डॉ. उषा बारले जी सहित अनेक वरिष्ठ कलाकारों की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा और बढ़ा दी।
डॉ. जयप्रकाश यादव केवल राजनीति के प्रखर स्वर ही नहीं, बल्कि संस्कृति और समाज सेवा के ध्वजवाहक भी हैं, जिनका नेतृत्व प्रदेश के जन-जन में विश्वास और जोश की आवाज बन चुका है।
उनकी सक्रिय भागीदारी से छत्तीसगढ़ की परंपराएँ भी आगे बढ़ रही हैं और भाजपा का जनाधार भी सशक्त होता जा रहा है।
#डॉजयप्रकाशयादव #भाजपा_नेता #पद्मश्री_उषा_बारले #छत्तीसगढ़गौरव #पंडवानीमहाकुंभ #संस्कृतिकीदिशा #जनआवाज़