March 6, 2026

इस कंपनी की कारों पर टूटे सबसे ज्यादा ग्राहक, बिक्री में फिर बनी नंबर-1; हुंडई, टाटा, महिंद्रा फिर पीछे…

top-5-selling-car

बिजनेस डेस्क: भारतीय ग्राहकों के बीच मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) की कारों को खूब पसंद किया जाता है। एक बार फिर इसे सही साबित करते हुए मारुति सुजुकी ने बीते महीने यानी अगस्त, 2025 में सबसे ज्यादा कार की बिक्री की।

भारतीय ग्राहकों के बीच मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) की कारों को खूब पसंद किया जाता है। एक बार फिर इसे सही साबित करते हुए मारुति सुजुकी ने बीते महीने यानी अगस्त, 2025 में सबसे ज्यादा कार की बिक्री की। मारुति सुजुकी ने बीते महीने कुल 1,27,905 यूनिट कारों की बिक्री की। इस दौरान सालाना आधार पर मारुति की कार बिक्री में 0.62 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी देखी गई। आइए जानते हैं बीते महीने दूसरे कंपनियों की कार बिक्री के बारे में विस्तार से।

चौथे नंबर पर रही टाटा मोटर्स

बिक्री कि लिस्ट में दूसरे नंबर पर महिंद्रा रही। महिंद्रा ने इस दौरान 7.55 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 43,632 यूनिट कार की बिक्री की। जबकि तीसरे नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में हुंडई रही। हुंडई ने इस दौरान 2.79 पर्सेंट की सालाना गिरावट के साथ कुल 42,226 यूनिट कार की बिक्री की। इसके अलावा, चौथे नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में टाटा मोटर्स रही। टाटा मोटर्स ने इस दौरान 3.96 पर्सेंट की सालाना गिरावट के साथ कुल 38,286 यूनिट कार की बिक्री की।

बीते महीने घट गई किआ की बिक्री

दूसरी ओर पांचवें नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में टोयोटा रही। टोयोटा ने इस दौरान 5.82 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 24,954 यूनिट कार की बिक्री की। इसके अलावा, छठे नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में किआ रही। किआ ने इस दौरान 5.66 पर्सेंट की सालाना गिरावट के साथ कुल 18,212 यूनिट कार की बिक्री की। इसके अलावा, सातवें नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में स्कोडा फॉक्सवैगन रही। स्कोडा फॉक्सवैगन ने इस दौरान 29.16 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 8,111 यूनिट कार की बिक्री की।

38% बढ़ गई एमजी की बिक्री

बिक्री कि लिस्ट में आठवें नंबर पर एमजी रही। एमजी ने इस दौरान 38.86 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 5,717 यूनिट कार की बिक्री की। जबकि नौवें नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में होंडा रही। होंडा इस दौरान 18.59 पर्सेंट की सालाना गिरावट के साथ कुल 4,041 यूनिट कार के बिक्री की। इसके अलावा, दसवें नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में रेनॉल्ट रही। रेनॉल्ट ने इस दौरान 14.39 पर्सेंट की सालाना गिरावट के साथ कुल 2,593 यूनिट कार की बिक्री की।

बारहवें नंबर पर रही मर्सिडीज

बिक्री की इस लिस्ट में ग्यारहवें नंबर पर निसान रही। निसान ने इस दौरान 28.39 पर्सेंट की सालाना गिरावट के साथ कुल 1,440 यूनिट कार की बिक्री की। जबकि बारहवें नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में मर्सिडीज रही। मर्सिडीज ने इस दौरान 1.66 पर्सेंट की सालाना गिरावट के साथ कुल 1,305 यूनिट कार की बिक्री की। वहीं, तेरहवें नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में बीएमडब्ल्यू रही। बीएमडब्ल्यू ने इस दौरान 25.05 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 1,273 यूनिट कार की बिक्री की।

लास्ट पोजीशन पर रही सिट्रोएन

बिक्री की इस लिस्ट में चौदहवें नंबर पर फोर्स रही। फोर्स ने इस दौरान 8.97 पर्सेंट की सालाना गिरावट के साथ कुल 680 यूनिट कार की बिक्री की। जबकि पंद्रहवें नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में BYD रही। बीवायडी ने इस दौरान 98.24 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 450 यूनिट कार की बिक्री की। इसके अलावा, सोलहवें नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में जगुआर लैंड रोवर रही। लैंड रोवर ने इस दौरान 14.51 परसेंट की सालाना गिरावट के साथ कुल 442 यूनिट कार की बिक्री। वहीं, सत्रहवें नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में सिट्रोएन रही। सिट्रोएन ने इस दौरान 0.49 पर्सेंट की सालाना गिरावट के साथ सिर्फ 409 यूनिट कार की बिक्री की।

नए GST ने इस कार को कर दिया इतना सस्ता, ग्राहकों को ₹1.07 लाख का फेस्टिव डिस्काउंट अलग से मिलेगा

कंपनी ने बताया कि इस कार पर ग्राहकों का 57,500 रुपए के टैक्स की बचत होगी। इतना ही नहीं, कंपनी इस कार पर इस महीने 1.07 लाख रुपए के बेनिफिट भी दे रही है। यानी इस सेडान को खरीदने पर कुल मिलाकर 1.64 लाख रुपए तक का फायदा मिल जाएगा।

होंडा कार्स इंडिया लिमिटेड (HCIL) की लग्जरी सिटी सेडान को 22 सितंबर से खरीदने सस्ता हो जाएगा। दरअसल, नए GST स्लैब का असर इस कार की कीमत पर भी देखने को मिलेगा। ऐसे में कंपनी ने बताया कि इस कार पर ग्राहकों का 57,500 रुपए के टैक्स की बचत होगी। इतना ही नहीं, कंपनी इस कार पर इस महीने 1.07 लाख रुपए के बेनिफिट भी दे रही है। यानी इस सेडान को खरीदने पर कुल मिलाकर 1.64 लाख रुपए तक का फायदा मिल जाएगा। होंडा सिटी में e:HEV के साथ SV, V, VX और ZX वैरिएंट आते हैं। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 12.38 लाख रुपए है। भारत में इसका मुकाबला स्कोडा स्लाविया, हुंडई वरना और फॉक्सवैगन वर्टूस से होता है।

होंडा सिटी का इंजन, फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

होंडा सिटी में 1.5-लीटर का पेट्रोल इंजन दिया गया है. जो 121bhp की पावर और 145Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। कार के इंजन को 6-स्पीड मैनुअल और 7-स्टेप सीबीटी गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। कंपनी 1.5-लीटर ऑटोमेटिक वैरिएंट में 17.8 किलोमीटर प्रति लीटर माइलेज देने का दावा करती है। जबकि 1.5-लीटर CVT वैरिएंट 18.4 किमी प्रति लीटर तक माइलेज देता है। वही, हाइब्रिड मॉडल का माइलेज 26.5Km/l तक है।

होंडा सिटी में वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एपल कारप्ले के साथ 8-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, लैदर अपहोल्स्ट्री, रेन-सेंसिंग वाइपर, वायरलैस फोन चार्जर, क्रूज कंट्रोल, सनरूफ और एम्बिएंट लाइटिंग जैसे फीचर्स दिए गए हैं।सेफ्टी के लिए 6 एयरबैग, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, रियर व्यू कैमरा, ABS के साथ EBD और ADAS जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसमें होंडा ADAS सेफ्टी फीचर्स भी ऑफर करती है।

छोटी और लग्जरी कारों पर नए GST 2.0 की कंडीशन

छोटी पेट्रोल और पेट्रोल हाइब्रिड कारों पर अब 18% GST ही देना होगा। इसी तरह CNG और LPG कारों पर भी यही टैक्स लिया जाएगा। हालांकि, इसके लिए कंडीशन ये तय की गई है कि पेट्रोल और CNG कारों में 1200cc या इससे कम कैपेसिटी वाला इंजन हो। या फिर इन कारों की लंबाई 4 मीटर से ज्यादा ज्यादा नहीं होनी चाहिए। इसी तरह, डीजल और डीजल हाइब्रिड कारों पर भी अब 28% के बजाय 18% GST लगेगा, लेकिन ये छूट सिर्फ 1500cc पावर तक कैपिसिटी वाली और 4 मीटर तक लंबी कारों को ही मिलेगी।

दूसरी तरफ, लग्जरी और मिड साइज कारों के लिए अब 40% टैक्स कर दिया है। सरकार ने इन्हें लग्जरी आइटम मानते हुए 40% GST स्लैब के दायरे में रखा है। 1200cc से बड़ी पेट्रोल कारें और 1500cc से अधिक क्षमता वाली डीजल कारें इस दायरे में आएंगी। ऐसे में यूटीलिटी व्हीकल (UV), स्पोर्ट्स यूटीलिटी व्हीकल (SUV), मल्टी यूटीलिटी व्हीकल (MUV) और मल्टी पर्पज व्हीकल (MPV) या क्रॉस ओवर यूटीलिटी (XUV) व्हीकल पर 40% GST देना होगा। जिन व्हीकल का ग्राउंड क्लीयरेंस 170mm से अधिक होगा वो भी इसी कैटेगरी में आएंगे।

₹1 लाख GST कटौती और ₹1 लाख फेस्टिव डिस्काउंट, इस कार को खरीदना हो गया इतना सस्ता

सरकार ने लग्जरी और बड़ी कारों म को 40% कर दिया है। हालांकि, अच्छी खबर ये है कि पुराने GST स्टैब की तुलना में इसे कम किया गया है। जी हां, पहले लग्जरी कारों पर 28% GST और 22% सेस लगता था। इस तरह ग्राहकों को कुल 50% टैक्स देना पड़ता था। अब नए GST स्लैब में इसे घटाकर कुल 40% कर दिया गया है। यानी ग्राहकों को यहां भी 10% टैक्स से छुटकारा दिया गया है। यानी इसमें 28% GST को बढ़ाकर 40% कर दिया गया है, लेकिन सेस को 00% कर दिया है।

 

 

You may have missed