सुबह इतने बजे शुरू हो जाएगा अष्टमी के कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त…
Ashtami Kanya Pujan Shubh Muhurt: इस साल अष्टमी तिथि का कन्या पूजन 30 अक्टूबर दिन मंगलवार को किया जाएगा. अष्टमी पर कन्या पूजन के तीन शुभ मुहूर्त रहने वाले हैं. आइए इनके बारे में जानते हैं.
अष्टमी पर कन्या पूजन का पहला शुभ मुहूर्त 30 अक्टूबर को सुबह 05.01 बजे शुरू हो जाएगा.
शारदीय नवरात्र की अष्टमी तिथि पर मां दुर्गा के आठवें स्वरूप महागौरी की पूजा का विधान है. इस दिन लोग उपवास रखते हैं. मां महागौरी की विधिवत उपासना और कन्या पूजन करते हैं. कहते हैं कि नवरात्रि की महाष्टमी पर कन्या पूजन करने से भक्तों की सारी मनोकामानएं पूरी हो जाती हैं. इस साल शारदीय नवरात्र में अष्टमी तिथि का कन्या पूजन मंगलवार, 30 अक्टूबर को किया जाएगा. आइए जानते हैं कि अष्टमी पर कन्या पूजन की विधि और शुभ मुहूर्त क्या रहने वाले हैं.