June 5, 2026

लाल मैदान पावर हाउस में ढोकरा शिल्प की 3 हजार मूर्तियों का पंडाल भक्तों को भा गया …

IMG-20251001-WA0002

भिलाई नगर। सुभाष नवयुवक जागृति समिति लाल मैदान पावर हाउस भिलाई का ढोकला आर्ट पंडाल भक्तों का आकर्षण का केंद्र बना हुआ है । समिति के अध्यक्ष अरविंद गुप्ता, महामंत्री विजय सिंह और उपाध्यक्ष गोविंद सिंह राजपूत ने बताया कि

लॉस्ट-वैक्स तकनीक, पीतल-तांबे-कांसा जैसी धातु की मूर्तियों पर बारिक नक्काशी है “ढोकरा आर्ट

बस्तर छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, उड़िसा, राजस्थान और मध्यप्रदेश में रहने वाले आदिवासियों के ढोकरा आर्ट ने देश-विदेश में अपनी पहचान बनाई है। यह कला हमें और समाज को संदेश देती है कि प्रकृति और पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए ही हमें अपनी संस्कृति को जीवंत बनाए रखना है।

आगे बताया कि आज दोपहर कन्या भोज के बाद हवन किया जाएगा। कल गुरुवार को दोपहर 12 बजे से 4 बजे तक महा भंडारे का कार्यक्रम, शुक्रवार दोपहर 3 बजे माता रानी का विसर्जन किया जाएगा।