आज दशहरे 2 अक्टूबर को होगी भारी बारिश, मौसम विभाग का इन राज्यों के लिए अलर्ट…
मानसून (Monsoon) ने फिर से कई राज्यों में रफ्तार पकड़ ली है। कुछ दिन पहले तक कई राज्यों में मानसून की रफ्तार धीमी पड़ गई थी, लेकिन अब नए सिस्टम के एक्टिव होने से एक बार फिर से देशभर में कई जगह मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। इससे कई जगह जमकर बादल बरसने का दौर फिर से शुरू हो गया है और लोगों को गर्मी से भी राहत मिली है। इसी बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department – IMD) ने दशहरे (Dussehra) यानी कि 2 अक्टूबर के लिए भारी बारिश का अलर्ट (Heavy Rain Alert) जारी करते हुए देश के कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना जताई है।
राजस्थान में कैसा रहेगा दशहरे पर मौसम?
राजस्थान में इस साल अच्छी बारिश देखने को मिली है, लेकिन पिछले कुछ दिन में मानसून की रफ्तार धीमी हो गई। हालांकि सोमवार को राजस्थान में मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली, जिससे कई जिलों में बारिश देखने को मिली है। मौसम विभाग के अनुसार दशहरे पर 2 अक्टूबर को राजस्थान के कई जिलों में भारी बारिश हो सकती है। इस दौरान कई जिलों में बिजली गर्जना और तेज़ हवाएं चलने की भी संभावना है।
राजधानी दिल्ली में कैसा रहेगा दशहरे पर मौसम का मिज़ाज?
राजधानी दिल्ली में भी मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। ऐसे में मौसम विभाग के अलर्ट के अनुसार दिल्ली में दशहरे पर 2 अक्टूबर को कई जगह रिमझिम बारिश हो सकती है।
दशहरे पर इन राज्यों में होगी भारी बारिश
मौसम विभाग के अनुसार दशहरे पर देश के कई राज्यों में मानसून की रफ्तार देखने को मिलेगी। मौसम विभाग के अनुसार 2 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, महाराष्ट्र, गोवा, कोंकण, सौराष्ट्र, कर्नाटक, तेलंगाना, तमिलनाडु, तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा, मध्य प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, सिक्किम, छत्तीसगढ़, झारखंड, अंडमान-निकोबार, त्रिपुरा, असम, मेघालय और नागालैंड में कई जगह भारी बारिश होने का अनुमान है। इस दौरान बिजली गरजने और तेज़ हवाओं का भी अलर्ट है।
हल्की-मध्यम बारिश का सिलसिला भी रहेगा बरकरार
मौसम विभाग के अलर्ट के अनुसार मानसून की रफ्तार से दशहरे पर देश के कई हिस्सों में हल्की-मध्यम बारिश का सिलसिला भी बरकरार रहेगा। 2 अक्टूबर को देश के उत्तरपश्चिम, पश्चिम, उत्तरीपूर्व, दक्षिण, पूर्वी और मध्य क्षेत्रों में कई जगह रुक-रूककर हल्की-मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान तेज़ हवाएं और आंधी चलने का भी अलर्ट है।