March 8, 2026

लायंस क्लब भिलाई पिनेकल ने वरिष्ठ नागरिक दिवस मनाया…

IMG-20251003-WA0004

वृद्धजनों के सामने आने वाली समस्याओं के बारे में जागरूकता बढ़ाने और समाज में वरिष्ठ नागरिकों के महत्व को स्वीकार करने के लिए 1st अक्तूबर को विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस मनाया जाता है। यह दिन समाज को वरिष्ठ नागरिकों को आवश्यक सुरक्षा, सम्मान और सुविधाएं प्रदान करने के लिए प्रेरित करता है*

लायंस क्लब भिलाई पिनेकल ने *वरिष्ठ नागरिक दिवस* भिलाई में स्थित *राम शीला की कुटिया वृद्धाश्रम* में वृद्धजनों के साथ भजन करके मनाया। वृद्धजनों ने क्लब सदस्यों द्वारा बनाए गए घर के व्यंजन खीर, आलू सब्जी, पूरी, जलेबी, पापड़, पुलाव, सेब आदि का आनंद उठाया। सदस्यों ने डेटॉल साबुन, तौलिए आदि वृद्धजनों को भेट दिया।

अध्यक्ष लायन अंजना विनायक जी ,सचिव लायन निधि कुमार जी, मीना सिंह जी, लायन उर्मिला ताओरी जी, लायन उषा चक्रवर्ती जी, लायन शोभा डोगरा जी, लायन मंजू अग्रवाल जी, लायन ममता मुंद्रा जी, ने सुन्दर भजन प्रस्तुत किये। वृद्धजनों ने मन्त्रमुग्ध होकर इस अवसर का आनंद उठाया ।

You may have missed