पुलिस परिवार के सम्मेलन में आने वाले सदस्यों को दीपावली शॉपिंग करवाने की हुई घोषणा : उज्जवल दीवान
संयुक्त पुलिस कर्मचारी एवं परिवार कल्याण संघ के पदाधिकारियों ने निर्णय लिया है कि दिनांक 05/10/2025 को सम्मेलन में शामिल होने के लिए दुर्ग आने वाले संगठन के भाईयों एवं बहनों को दीपावली का शॉपिंग करवाया जाएगा। संगठन के अध्यक्ष उज्जवल दीवान ने कहा है कि दुर्ग आने वाली सभी बहनों को एक साड़ी और सभी भाईयों को एक टीशर्ट दुर्ग मार्केट से दिलाया जायेगा, अर्थात पुलिस परिवार के लिए घूमना, खाना-पीना और शॉपिंग वाला माहौल रहेगा।