March 7, 2026

मुंबई से आए भिलाई में पले बढ़े अनुपम भट्टाचार्य ने डॉ संतोष राय कॉमर्स गुरु के इंस्ट्रूशनल CTS 2025 के सम्मान समारोह एवं नवमी के दिन काली बाड़ी सेक्टर 6 के भव्य मंच में दिया अपना बेस्ट, चाहने वालो ने कहा वन्स मोर , वन्स मोर…

IMG-20251004-WA0006

भिलाई : कई वर्षों से अनुपम भट्टाचार्य संगीत के क्षेत्र में अपने मुकाम हासिल करने के लिए भिलाई स्टील सिटी से व खैरागढ़ से संगीत में शिक्षा प्राप्त करने के बाद मुंबई में अपना भाग्य आजमा रहे है हाल ही में उन्हें T Series के “जमाना लगे कॉन्टेस्ट” में पूरे भारतवर्ष में तीसरा स्थान मिला था !

हाल ही में कामर्स गुरु डॉ संतोष राय एवं दुर्घोत्सव के काली बाड़ी सेक्टर 6 के विशेष आमंत्रण पर वे इन दोनों कार्यक्रम में अपना शो एवं प्रस्तुति देने पहुंचे थे !

इस दौरान विगत रविवार डॉ संतोष राय इंस्टीट्यूट के CTS 2025 के सम्मान समारोह में अपनी प्रस्तुति देते हुए सैयारा ,आज कल नींद कम ख्वाब ज्यादा है और “अच्छा चलता हूं”…. महान गायक अरजीत सिंह को बखूबी कवर किया तो कामर्स के बच्चों का हुजूम वंश मोर वंश मोर का शोर करने से निजी होटल का सभागार गूंज उठा , उन्होंने बच्चों एवं उनके चाहने वालो से मिलने वाली तारीफ को ही अपनी उपलब्धि बताई!

उपस्थित अतिथियों श्री रिकेश सेन विधायक वैशाली नगर एवं सांसद दुर्ग श्री विजय बघेल एवं समाज सेवी श्री इंदिर सिंह (छोटू भैया ) ने अनुपम भट्टाचार्य कि परफार्मेंस कि तारीफ करते हुए उज्जवल भविष्य हेतु शुभकामनाएं दी!

दुर्घोत्सव के दौरान भिलाई के सबसे बड़े मंच काली बाड़ी सेक्टर 6 में नवमी के दिन कार्यक्रम कि शुरुआत अनुपम के मधुर संगीत से हुआ इसमें सुश्री नंदिनी भट्टाचार्य ने डूवेट में उनका बखूबी साथ दिया !

 

प्रशंसकों ने उनके द्वारा प्रस्तुत हर एक फिल्मी नगमों का खूब आनंद लिया , अनुपम ने तु ही मेरी सब है , जनम जनम , कैसे हुआ आदि फिल्मी गीत कि बौछार कर दी , इस दौरान शहर के युवा नेता श्री मनीष पांडे ने उनसे मिलकर उनके आवाज एवं संगीत के अदायगी की भूरी भूरी प्रशंसा कि एवं उज्जवल भविष्य हेतु आशीर्वाद दिया !

अनुपम भट्टाचार्य प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी उनके जन्मस्थली भिलाई में मुंबई से उनके चाहने वालो के विशेष आमंत्रण पर और अपने कालोनी में व भिलाई में परिवार के साथ दुर्घोत्सव मनाने जरूर आते है , शनिवार को उनकी मुंबई कार्यस्थली में वापसी है !

उन्होंने इस बार के भिलाई प्रवास पर बताया कि वे लगातार इंडियन आयडल एवं सा रे गा मा पा जैसे बड़े मंच पर भी लगातार मुंबई एवं अन्य महानगरों में ऑडिशन भी दे रहे है और उन्हें उम्मीद है कि आने वाले वर्षों में उनके चाहने वालो के , गुरुओं के आशीर्वाद से वे अपना मुकाम अवश्य प्राप्त कर ,भिलाई व छ ग का अवश्य रौशन करेंगे !उन्होंने बताया कि इस बार भी भिलाई में उनके चाहने वालों का प्यार और दुलार पाकर वह बेहद खुश होकर जा रहे है !