September 6, 2026

श्री सांई नाथ जन सेवा समिति ने नवरात्रि के अवसर पर बस्ती में जाकर सूखा राशन सामग्री वितरण किया…

IMG-20251004-WA0007

श्री सांई नाथ जन सेवा समिति ने नवरात्रि के पावन पर्व के अवसर पर आज महाष्टमी के शुभ दिन पर चंद्रा मौर्या टॉकीज के पीछे बस्ती में पहुँचकर उन लोगो की मांग के अनुसार सभी घरों में सूखा राशन सामग्री वितरण किया गया। जिसमें सभी 20 झोपड़ियों में जाकर 5 किलो आटा, 2 किलो आलू, 2 किलो प्याज व 1/2 किलो सोयाबीन बडी आदि सामग्री दिया गया। और उस बस्ती में पिछले 6 वर्षों से सेवा कार्य निरंतर करते आ रहे है। और उस बस्ती में उपस्थित लोगों के साथ संस्था सदैव खडा रहता है। संस्था बस्ती में उपस्थित बच्चो से विद्यालय जाने की अपील करते हुए कहा कि जीवन मे शिक्षा का काफी महत्व है। संस्था प्रति वर्ष अपने स्थापना दिवस पर सेवा सप्ताह के रूप में भिलाई दुर्ग के विभिन्न आश्रमो में जाकर भिन्न भिन्न सेवा कार्यो को किया जाता है। इसी क्रम में एक दिन ये बस्ती में भी आकर साड़ियां व बच्चो के कपड़े वितरण करते है।

संस्था के अध्यक्ष जी. माधव राव ने कहा कि संस्था का मूल उद्देश्य “मानव सेवा ही माधव सेवा है” इसी वाक्य को चरितार्थ करने की कोशिश करते रहते है और संस्था प्रति महीना एक सेवा कार्य निरंतर करती है कुछ दिन पहले बस्ती वालो से मुलाकात हुआ जिसमें उन्होंने हमको बताया गया कि उनको सूखा राशन की आवश्यकता है जिसमे आटा, तेल, प्याज, आलू व सोयाबिन बडी आदि की आवश्यकता है संस्था के माध्यम से नवरात्रि के शुभ अवसर पर आज उनको मांग के अनुसार सभी सामग्री वितरण किया गया। इस सेवा कार्य मे संस्था की ओर से सलाहकार एम. पापाराव, के. प्रसाद राव, जी. जगन्नाथ राव, जी. माधव राव व बबलू आदि सम्मिलित हुए।

🙏धन्यवाद🙏

You may have missed