March 6, 2026

यूथ हॉस्टल्स दुर्ग भिलाई के सदस्यों ने रनाथन 2025 में की सहभागिता…

IMG-20251013-WA0002

भिलाई । यूथ हॉस्टल्स दुर्ग भिलाई के सदस्यों ने मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए भावभूमि हाऊसिंग सोसायटी द्वारा आयोजित दौड़ में हिस्सा लिया । यह दौड़ शिवनाथ नदी के सुरम्य किनारे पर अनन्त्या ग्रीन्स रिसॉर्ट रोड पर आयोजित हुई ।

 

यूथ हॉस्टल्स छत्तीसगढ़ के सेक्रेटरी एवं दुर्ग भिलाई इकाई के चेयरमेन के. सुब्रमण्यम ने बताया कि इस आयोजन में संस्था के रूपेश साहू , हरिशरणजीत कौर , सीमा बाघ , संजीव मेहता , इन्द्रजीत कौर , राजेश आचार्य , सुनीति पैकरा एवं रश्मि ठाकुर ने हिस्सा लिया । यह दौड़ तीन श्रेणियों में आयोजित थी । इण्ड्योरेंस रन दस किमी , ड्रीम रन पाँच किमी और फन रन तीन किमी वर्ग के लिए थीं ।

 

प्रतिभागियों ने बताया कि यह आयोजन फिजिकल एवं मेण्टल फिटनेस , एन्जॉय और एक खूबसूरत यादगार के लिए सेल्फी पर केन्द्रित रहा । आयोजन की शुरुआत जुम्बा एवं डीजे से हुई । अन्त तक ऊर्जा बनाये रखने के लिए पूरे रास्ते भर ताजे फल एवं जूस एवं रिफ्रेशमेंट की शानदार व्यवस्था थी । एक रोमांचक , उद्देश्यपूर्ण एवं खुशनुमा सुबह में प्रकृति के बीच उत्साह भरी दिनचर्या की शुरुआत से सभी प्रतिभागी अत्यन्त प्रसन्न हुए ।

 

यूथ हॉस्टल्स दुर्ग भिलाई इकाई के प्रेसिडेंट ऋषिकान्त तिवारी , वाइस प्रेसिडेंट सुधीर अवधिया , महेन्द्र देवाँगन , कोषाध्यक्ष हेमलाल देवाँगन सचिव सुबोध देवाँगन सहित समस्त सदस्यों ने प्रतिभागियों को बधाई देकर शुभकामनाएँ व्यक्त किये हैं ।