Home छत्तीसगढ़ नगर निगम जोन 3 ने शंकर नगर फ्लाईओवर के नीचे कचरा उठवाकर...

नगर निगम जोन 3 ने शंकर नगर फ्लाईओवर के नीचे कचरा उठवाकर स्वच्छता कायम कर जनशिकायत का किया त्वरित निदान…

5
0

रायपुर – रायपुर नगर पालिक निगम में प्राप्त जनशिकायत को तत्काल संज्ञान में लेकर नगर निगम आयुक्त श्री विश्वदीप द्वारा दिए गए आदेशानुसार और जोन 3 जोन कमिश्नर श्रीमती प्रीति सिंह द्वारा दिए गए निर्देशानुसार नगर निगम जोन 3 स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा जोन 3 क्षेत्र अंतर्गत शंकर नगर फ्लाईओवर के नीचे सफाई गैंग भेजकर सफाई करवाकर कचरा उठवाकर स्वच्छता कायम करते हुए कार्यपालन अभियंता श्री सुशील मोडेस्टस, सहायक अभियंता श्री नरेश साहू, उप अभियंता श्री अक्षय भारद्वाज, जोन 3 जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री पूरन कुमार ताण्डी की उपस्थिति में नगर निगम रायपुर को प्राप्त गन्दगी सम्बंधित जनशिकायत का त्वरित निदान किया.