June 6, 2026

महापौर मीनल चौबे ने गोपाष्टमी पर महाबीर गौशाला में की गौवंश की गौग्रास खिलाकर सेवा…

IMG-20251030-WA0065
  • महापौर ने नगरवासियों को दी गोपाष्टमी पर हार्दिक बधाई, गौमाता से नगर विकास हेतु सकारात्मक कार्य करने माँगा शुभाशीष

रायपुर – आज गौवंश की विशेष पूजा -आराधना के प्रति समर्पित गोपाष्टमी पर्व के पावन अवसर पर राजधानी की प्रथम नागरिक नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे गौसेवा हेतु सुप्रसिद्ध महाबीर गौशाला पहुंचीं.

महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने महाबीर गौशाला में गौमाता की पूजा की और उनसे रायपुर शहर को स्वच्छ, सुन्दर, विकसित, सुव्यवस्थित राजधानी शहर के रूप में विकसित करने सकारात्मक कार्य करने हेतु शुभाशीष माँगा. महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने गौवंश की गौग्रास खिलाकर सेवा की और सभी नगरवासियों को गोपाष्टमी पर्व के पावन अवसर पर हार्दिक शुभकामनायें देते हुए उनको जीवन में समृद्धि और खुशहाली प्रदान करने जगत जननी कामधेनु माता के दिव्य श्रीचरणों में विनम्र प्रार्थना की.

इस अवसर पर रायपुर उत्तर विधायक श्री पुरंदर मिश्रा, पूर्व विधायक श्री कुलदीप सिंह जुनेजा, वरिष्ठ समाज सेवक और महाबीर गौशाला के ट्रस्टी श्री सोहन लाल डागा, श्री योगेश अग्रवाल, सामाजिक कार्यकर्त्ता श्री कन्हैया अग्रवाल सहित नगर के गणमान्यजन, सामाजिक कार्यकर्त्ता, गौसेवक, महिलाएं, नवयुवक, महिलाएं बड़ी संख्या में पहुंची और गौमाता की पूजा और गौवंश की सेवा महापौर श्रीमती मीनल चौबे सहित करके गोपाष्टमी पर्व में सम्मिलित हुई.

You may have missed